कुछ ही देर में चक्रवाती तूफान 'दितवाह' मचाएगा तबाही, इन 4 राज्यों पर करेगा अटैक, 100 की स्पीड से...

Edited By Updated: 29 Nov, 2025 09:59 PM

cyclone ditwah will wreak havoc in a short while will attack these 4 states

भारतीय मौसम लविभाग (IMD) ने तमिलनाडु सहित 4 राज्यों में अत्यधिक भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है, क्योंकि चक्रवात दितवाह श्रीलंका को पार करते हुए अब भारतीय तट के बेहद करीब पहुंच चुका है। श्रीलंका में इस तूफान ने 123 मौतें दर्ज करवाकर...

नेशनल डेस्क: भारतीय मौसम लविभाग (IMD) ने तमिलनाडु सहित 4 राज्यों में अत्यधिक भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है, क्योंकि चक्रवात दितवाह श्रीलंका को पार करते हुए अब भारतीय तट के बेहद करीब पहुंच चुका है। श्रीलंका में इस तूफान ने 123 मौतें दर्ज करवाकर भयावह संकेत दे दिए हैं, और अब भारत पर इसका खतरा तेज़ी से मंडरा रहा है। इधर उत्तर भारत में शीत लहर ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। कई राज्यों का तापमान 10 डिग्री से नीचे जा चुका है।

हवाई, रेल सेवाएं प्रभावित

चक्रवात दित्वाह के कारण तमिलनाडु में मूसलाधार बारिश जारी है, जिसका सीधा असर परिवहन सेवाओं पर पड़ा है। चेन्नई एयरपोर्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि खराब मौसम के चलते शनिवार को 54 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। एयर इंडिया समेत कई एयरलाइनों ने यात्रियों को आगाह किया है कि चक्रवात के कारण चेन्नई और तमिलनाडु के अन्य शहरों के लिए उड़ान संचालन प्रभावित हो सकता है।

उधर, चक्रवात का असर रेल सेवाओं पर भी साफ दिखाई दे रहा है। सदर्न रेलवे ने मौसम की स्थिति को देखते हुए कुछ ट्रेनों का टाइम-टेबल बदला है। रेलवे ने बताया कि पंबन ब्रिज पर हवा की रफ्तार अब निर्धारित सीमा में आ गई है, इसलिए रामेश्वरम के लिए रेल यातायात जल्द ही बहाल किया जाएगा।

चक्रवात दितवाह: किन राज्यों में मचेगी भारी तबाही?

दितवाह तूफान तेज रफ्तार से तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और दक्षिणी आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ रहा है।

  • समुद्री किनारों पर 100 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना
  • मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सख्त चेतावनी
  • तटीय इलाकों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान

दिल्ली का मौसम

  • दिल्ली में 30 नवंबर से ठंड और बढ़ेगी।
  • न्यूनतम तापमान: 7°C
  • सुबह हवा की गति: 15–20 किमी/घंटा

उत्तर प्रदेश का मौसम

UP में इस सप्ताह ठंड से थोड़ी राहत रहेगी, लेकिन 1 दिसंबर से कड़ाकी की ठंड दस्तक देगी।

  • न्यूनतम तापमान: 7°C से नीचे
  • अधिकतम तापमान: 20°C से नीचे
  • कानपुर, इटावा, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, मुजफ्फरनगर में शीत लहर अलर्ट

बिहार का मौसम (कल)

बिहार में अगले एक सप्ताह तक ठंड से राहत बनी रहेगी।

  • न्यूनतम तापमान: 10–12°C
  • 5 दिसंबर से शीत लहर शुरू होने की आशंका
  • पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया में तापमान कल से गिरना शुरू

उत्तराखंड का मौसम (कल)

उत्तराखंड में भी तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

  • देहरादून: अधिकतम 22°C, न्यूनतम 7°C
  • नैनीताल: अधिकतम 20°C, न्यूनतम 6°C

हिमाचल का मौसम (कल)

हिमाचल में 30 नवंबर से बर्फबारी शुरू हो सकती है।

  • मनाली: अधिकतम 6°C, न्यूनतम -10°C
  • शिमला में भी तापमान तेजी से गिरेगा

राजस्थान का मौसम (कल)

राजस्थान में एक बार फिर तेज बारिश का अलर्ट जारी।

  • जयपुर और उदयपुर में 30 नवंबर को बारिश की संभावना
  • सुबह घना कोहरा
  • तापमान में 2–3°C की गिरावट संभव

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!