दिल्ली: यात्रियों से भरी बस बीच सड़क चलते-चलते अचानक बनी आग का गोला, मचा हड़कंप...Video

Edited By Updated: 17 May, 2022 11:30 AM

delhi  a sudden fireball formed on the bus road full of passengers

दिल्ली में यात्रियों से भरी एक बस में मंगलवार सुबह आग लग गई। सड़क पर चलते-चलते बस अचानक आग का गोला बन गई। राहत की बात है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

नेशनल डेस्क: दिल्ली में यात्रियों से भरी एक बस में मंगलवार सुबह आग लग गई। सड़क पर चलते-चलते बस अचानक आग का गोला बन गई। राहत की बात है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। घटना गोविंदपुरी इलाके की है। मिली खबर के मुताबिक मंगलवार सुबह दिल्ली में एक क्लस्टर बस गुरु रविदास मार्ग पर जा रही थी, तभी अचानक उसमें आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि देखते ही देखते बस आग के गोले में बदल गई।

 

घटना के समय बस यात्रियों से भरी हुई थी। बस के दरवाजे और खिड़कियां तोड़कर यात्रियों के किसी तरह से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बस में आग लगने के कराणों का अभी पता नहीं चल पाया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!