निक्की की हत्या कर शव को फ्रिज में रखने के आरोपी साहिल की न्यायिक हिरासत की अवधि 14 दिन बढ़ी

Edited By Anu Malhotra,Updated: 06 Mar, 2023 03:36 PM

delhi court judicial custody sahil gehlot nikki yadav body in a fridge

दिल्ली की एक अदालत ने अपनी प्रेमिका निक्की यादव की हत्या करने एवं उसके शव को फ्रिज में रखने के आरोपी साहिल गहलोत की न्यायिक हिरासत की अवधि 14 दिन के लिए सोमवार को बढ़ा दी। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट समीक्षा गुप्ता की अदालत ने मामले के...

नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने अपनी प्रेमिका निक्की यादव की हत्या करने एवं उसके शव को फ्रिज में रखने के आरोपी साहिल गहलोत की न्यायिक हिरासत की अवधि 14 दिन के लिए सोमवार को बढ़ा दी। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट समीक्षा गुप्ता की अदालत ने मामले के अन्य पांच सह-आरोपियों की न्यायिक हिरासत भी 14 दिन के लिए बढ़ा दी। इससे पहले अदालत ने 22 फरवरी को साहिल गहलोत को 12 दिन और पांच अन्य सह-आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। गहलोत ने यादव की कथित तौर पर हत्या करने के बाद उसके शव को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली स्थित अपने ढाबे के एक रेफ्रिजरेटर के अंदर रख दिया था और वह एक अन्य युवती से शादी करने चला गया था। इस घटना का खुलासा अपराध के चार दिन बाद 14 फरवरी यानी ‘वैलेंटाइन डे' को हुआ था।

 गहलोत को 14 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था। इसके तीन दिन बाद उसके पिता वीरेंद्र सिंह, उसके रिश्ते के दो भाइयों नवीन एवं आशीष और उसके मित्रों लोकेश एवं अमर को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने शुरू में कहा था कि 14 फरवरी को गिरफ्तार होने के बाद गहलोत ने निक्की यादव की हत्या करने की बात कबूल कर ली थी, क्योंकि वह उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इस मामले में तब नया मोड़ आ गया, जब पुलिस ने कहा कि निक्की और गहलोत की 2020 में शादी हो चुकी थी। दिल्ली पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी के अनुसार, गहलोत के परिवार ने उसकी शादी तय कर दी थी और निक्की इसके खिलाफ थी। निक्की जब गहलोत को शादी की अनुमति देने की बात पर तैयार नहीं हुई तो उसकी हत्या कर दी गयी। 

Related Story

IPL
Gujarat Titans

Chennai Super Kings

Match will be start at 23 May,2023 07:30 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!