दिल्ली: खान मार्केट के पास लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, 3 लड़कियों समेत 6 हिरासत में

Edited By Updated: 24 Jan, 2021 01:38 PM

delhi pakistan zindabad slogans near khan market

दिल्ली के खान मार्केट मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार रात छह लोग ‘पाकिस्तान जिंदाबाद'' के नारे लगाते हुए मिले। पुलिस ने रविवार को बताया कि शनिवार रात करीब 1 बजे तुगलक रोड पुलिस थाने को पीसीआर कॉल पर शिकायत मिली की कुछ लोग खान मार्केट मेट्रो स्टेशन के...

नेशनल डेस्क: दिल्ली के खान मार्केट मेट्रो स्टेशन के पास शनिवार रात छह लोग ‘पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए मिले। पुलिस ने रविवार को बताया कि शनिवार रात करीब 1 बजे तुगलक रोड पुलिस थाने को पीसीआर कॉल पर शिकायत मिली की कुछ लोग खान मार्केट मेट्रो स्टेशन के पास ‘पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर तीन महिलाएं, दो पुरुष और एक किशोर नीले रंग की युलु बाइक के साथ मौजूद थे।

PunjabKesari

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि वे इंडिया गेट घूमने आए थे और उन्होंने किराए पर युलु मोटरसाइकिल ली थी। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्होंने युलु मोटरसाइकिल से रेस लगाने और एक दूसरे को देशों के नाम से पुकारने का फैसला किया जिनमें पाकिस्तान भी शामिल था। पुलिस ने बताया कि इसलिए वे हल्के-फुल्के अंदाज में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद' चिल्ला रहे थे।'' अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!