VIDEO- प्रियंका गांधी की जगह लग गए प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद के नारे, हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

Edited By Updated: 02 Dec, 2019 01:28 PM

कांग्रेस पार्टी की एक जनसभा का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो पर काफी मजे ले रहे हैं। दरअसल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के एक वर्कर ने लोगों से प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद के नारे लगवाए। वायरल हो रहे इस 22 सेकंड के...

नई दिल्लीः कांग्रेस पार्टी की एक जनसभा का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यूजर्स इस वीडियो पर काफी मजे ले रहे हैं। दरअसल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के एक वर्कर ने लोगों से प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद के नारे लगवाए। वायरल हो रहे इस 22 सेकंड के वीडियो में नारे लगवाते हुए शख्स की जुबान फिसल गई उसने 'सोनिया गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद...के नारे लगवाए। हालांकि उनको अपनी गलती का एहसास हो गया और बोले-सॉरी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी...' पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार से यह गलती, वहीं जिस समय वह नारे लगवा रहे थे उस दौरान स्टज पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा भी मौजूद थे।

PunjabKesari

भले ही कांग्रेसी कार्यकर्त्ता ने अपनी गलती पर माफी मांग ली हो, लेकिन यूजर्स इस पर मजे ले रहे हैं औप फनी कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, बधाई हो, आखिरकार प्रियंका चोपड़ा ने राजनीति में एंट्री कर ही ली। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि कांग्रेस कार्यकर्त्ता कुछ ज्यादा ही भावनाओं में बह गए। उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अभी से राजधानी में अपनी पकड़ बनाना शुरू कर दी है और उने विधायकों व नेताओं को लोगों से संपर्क साधने को कहा है।

PunjabKesari

जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि दिल्ली की आप सरकार पिछले पांच साल से लोगों के साथ नाटक कर रही है। चुनाव नजदीक आने पर दिल्ली सरकार को लोगों की याद आई और अब वह कई घोषणाएं कर रही है।

PunjabKesari

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!