सेना नहीं भेजेंगे… लेकिन 2 मिनट में खत्म कर देंगे ईरान? ट्रंप की चेतावनी से बढ़ी हलचल

Edited By Updated: 20 Mar, 2026 05:39 AM

won t send troops  but will finish off iran in 2 minutes trump s warning

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड  ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। व्हाइट हाउस में बातचीत के दौरान उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका फिलहाल कहीं भी सेना नहीं भेज रहा, लेकिन साथ ही एक कड़ी चेतावनी भी दे डाली।

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड  ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। व्हाइट हाउस में बातचीत के दौरान उन्होंने साफ कहा कि अमेरिका फिलहाल कहीं भी सेना नहीं भेज रहा, लेकिन साथ ही एक कड़ी चेतावनी भी दे डाली।

2 मिनट में खत्म कर सकते हैं ईरान

ट्रंप ने कहा: “हम दो मिनट में ईरान को खत्म कर सकते हैं” ईरान को उन्होंने दुनिया के लिए गंभीर खतरा बताया। साथ ही दावा किया कि अमेरिका जब चाहे खर्ग द्वीप पर कब्जा कर सकता है

सेना भेजने से किया इनकार

ट्रंप ने साफ किया कि मैं कहीं भी सेना नहीं भेज रहा हूं। अगर भेजता, तो आपको बताता भी नहीं। अमेरिका का फोकस फिलहाल तेल की कीमतें नियंत्रण में रखने पर है।

 हालात अच्छे थे, लेकिन कदम उठाना पड़ा

ट्रंप ने कहा ने पहले अर्थव्यवस्था और तेल की कीमतें बेहतर थीं लेकिन ईरान की स्थिति देखकर कार्रवाई जरूरी लगी। उन्हें लगा था हालात और बिगड़ सकते हैं, लेकिन अब उम्मीद है कि आखिर में दुनिया ज्यादा सुरक्षित होगी।

जापान का भी मिला समर्थन

ट्रंप के मुताबिक जापान की प्रधानमंत्री भी उनके रुख से सहमत हैं। उनका मानना है कि ईरान खासकर मध्य-पूर्व के लिए खतरा बना हुआ है। जापानी प्रधानमंत्री ने भी कहा कि दुनिया एक गंभीर सुरक्षा माहौल से गुजर रही है। ईरान को परमाणु हथियार बनाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

होर्मुज और क्षेत्रीय तनाव पर चिंता

जापान ने ईरान की आलोचना करते हुए कहा कि पड़ोसी क्षेत्रों पर हमले, Strait of Hormuz को बंद करने की धमकी वैश्विक शांति और व्यापार के लिए खतरा है।

 ट्रंप ही ला सकते हैं शांति?

जापानी पीएम ने कहा, उनका मानना है कि सिर्फ ट्रंप ही वैश्विक शांति ला सकते हैं इसके लिए वे अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने को तैयार हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!