बुजुर्ग ने नशे में शराब समझकर पी लिया टॉयलेट क्लीनर, हुई दर्दनाक मौत

Edited By Updated: 20 Nov, 2024 01:20 PM

drunk old man drank toilet cleaner mistaking it for alcohol dies death

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में नशे की हालत में एक बुजुर्ग ने कथित रूप से शराब के धोखे में ‘टॉयलेट क्लीनर' गटक लिया जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान भगवान सिंह (67) के तौर पर हुई है जो...

नेशनल डेस्क : उत्तराखंड के पौड़ी जिले में नशे की हालत में एक बुजुर्ग ने कथित रूप से शराब के धोखे में ‘टॉयलेट क्लीनर' गटक लिया जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान भगवान सिंह (67) के तौर पर हुई है जो यहां जामला गांव के रहने वाले थे। पौड़ी पुलिस थाने के प्रभारी अमरजीत सिंह ने परिजनों के हवाले से बताया कि अपनी भतीजी के शादी समारोह में शामिल होने के बाद रविवार रात घर लौटे सिंह ने नशे की हालत में गलती से ‘टॉयलेट क्लीनर' पी लिया।

यह भी पढ़ें- शादी से ठीक पहले दुल्हन को दूल्हे की लिव-इन प्रेमिका ने भेजे प्राइवेट फोटोज, फिर मच गया हंगामा

उन्होंने बताया कि सिंह के घर में एक कांच की बोतल में ‘टॉयलेट क्लीनर' रखा हुआ था जिसे नशे की हालत में उन्होंने शराब समझ लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि ‘टॉयलेट क्लीनर' पीने के बाद सिंह की तबियत बिगड़ने लगी जिसके बाद परिजन उन्हें गांव से लगभग 13 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल पौड़ी लाए जहां सोमवार को सिंह ने दम तोड़ दिया। पौड़ी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया ।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!