पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले  EC की बड़ी कार्यवाही, पांच आईपीएस अधिकारियों का किया तबादला

Edited By Updated: 18 Mar, 2026 04:08 PM

election commission transfers five ips officers in west bengal

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पांच अधिकारियों के तबादले और तैनाती के बुधवार को आदेश दिए, जिनमें उप महानिरीक्षक (डीआईजी) पद के अधिकारी भी शामिल हैं। एक...

नेशनल डेस्क: निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के बाद भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पांच अधिकारियों के तबादले और तैनाती के बुधवार को आदेश दिए, जिनमें उप महानिरीक्षक (डीआईजी) पद के अधिकारी भी शामिल हैं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है।

ये भी पढ़ें- Bihar New CM: क्या फाइनल हो गया बिहार का नया सम्राट? नीतीश कुमार मे इशारों- इशारों में दिया ये संकेत

मुख्य सचिव को लिखे एक पत्र में आयोग ने निर्देश दिया कि राठौड़ अमितकुमार भरत की तैनाती रायगंज रेंज के डीआईजी के पद पर की जाए, जबकि अजीत सिंह यादव को मुर्शिदाबाद डीआईजी नियुक्त किया गया है। इसमें कहा गया है कि श्रीहरि पांडे को डीआइजी, बर्धमान और कंकर प्रसाद बरुई को डीआइजी, प्रेसीडेंसी रेंज के पद पर तैनात किया गया है। बुधवार को जारी आदेश के अनुसार, अंजली सिंह जलपाईगुड़ी की डीआईजी के रूप में कार्यभार संभालेंगी। आयोग ने कहा कि इन निर्देशों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना है और अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने के संबंध में अनुपालन रिपोर्ट 19 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे तक जमा करनी होगी।

ये भी पढ़ें- कंगना रनौत ने दिया बड़ा बयान, बोलीं- राहुल गांधी एक टपोरी की तरह आते हैं और 'तू-तड़ाक' करके...

रविवार को चुनाव तारीखों की घोषणा के बाद निर्वाचन आयोग ने मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीना का तबादला कर दिया। इसके बाद आयोग ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पीयूष पांडे और कोलकाता के पुलिस आयुक्त सुप्रतिम सरकार को भी पद से हटा दिया। पश्चिम बंगाल में 294 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे। मतों की गिनती चार मई को होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!