फेमस सोशल मीडिया स्टार बना कॉन्ट्रैक्ट किलर, 5 लाख में महिला का गला काटा

Edited By Updated: 25 May, 2025 10:13 PM

famous social media star became contract killer

उत्तर प्रदेश के नोएडा की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने हत्या के गंभीर आरोप में फेमस इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर सुखप्रीत सिंह उर्फ Sukh Ratia को गिरफ्तार किया है। सुखप्रीत सिंह पर आरोप है कि उसने अपने मामा के बेटे गुरप्रीत सिंह के साथ मिलकर महाराष्ट्र...

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के नोएडा की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने हत्या के गंभीर आरोप में फेमस इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर सुखप्रीत सिंह उर्फ Sukh Ratia को गिरफ्तार किया है। सुखप्रीत सिंह पर आरोप है कि उसने अपने मामा के बेटे गुरप्रीत सिंह के साथ मिलकर महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक महिला की हत्या की साजिश रची और इसे अंजाम दिया। सुखप्रीत के इंस्टाग्राम पर 5.25 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं, जो उन्हें सोशल मीडिया पर काफी प्रसिद्ध बनाते हैं।
PunjabKesari
यह मामला हरियाणा के फतेहाबाद जिले का है, जहां के रहने वाले सुखप्रीत और गुरप्रीत ने 18 मई को नवी मुंबई में एक महिला का गला रेत कर हत्या कर दी थी। नोएडा STF को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी सूरजपुर थाना क्षेत्र के घंटा गोल चक्कर इलाके में खड़े हैं और कहीं जाने की फिराक में हैं। इस पर नोएडा STF ने नवी मुंबई पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में सामने आया है कि सुखप्रीत सिंह 24 वर्षीय युवक है, जो कक्षा 12 पास है और मॉडलिंग का शौकीन है। वह 2022 में मॉडलिंग के लिए अपने मामा के बेटे गुरप्रीत सिंह के साथ मुंबई गया था। वहां उसकी मुलाकात एक सैलून चलाने वाली महिला से हुई, जो यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली थी। आरोपी ने बताया कि इस महिला के कहने पर उसने 5 लाख रुपये में एक अन्य महिला की हत्या की योजना बनाई।

पुलिस ने खुलासा किया कि इस हत्या की सुपारी मृतक महिला के पति किशोर सिंह ने दी थी। आरोपी सुखप्रीत ने वारदात को अंजाम देने के लिए ऑनलाइन चाकू भी खरीदा था। उसने पहले मास्क मंगाकर रैकी की और 18 मई की रात जब महिला सड़क पर जा रही थी, तो उसका गला रेत कर हत्या कर दी। घटना का एक CCTV फुटेज भी पुलिस के हाथ लगा है, जो पूरी साजिश को स्पष्ट करता है।

नोएडा STF के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा ने बताया कि मुंबई में दर्ज इस मामले में नवी मुंबई पुलिस ने यूपी STF से सहयोग मांगा था, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नवी मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ नवी मुंबई के सागरी इलाके में धारा 103(1) और 61(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह मामला सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एक युवा कंटेंट क्रिएटर के अपराध में शामिल होने के कारण काफी सुर्खियों में है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जा सके। साथ ही, पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरे मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!