मेरे चरित्र पर उठाती थीं उंगली! प्यार से चाय पिलाई, फिर नियत बदलते ही महिला ने अपनी दोनों जेठानियों को…

Edited By Updated: 05 Apr, 2026 01:34 PM

faridabad woman sets her sisters in law on fire by pouring petrol on them

औद्योगिक नगरी फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी में एक ऐसी वारदात हुई है जिसने समाज और रिश्तों की मर्यादा को झकझोर कर रख दिया है। एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली उच्च शिक्षित महिला टीचर ने अपनी ही दो जेठानियों पर पेट्रोल छिड़ककर उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की।...

Teacher Burns Sisters-in-law : औद्योगिक नगरी फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी में एक ऐसी वारदात हुई है जिसने समाज और रिश्तों की मर्यादा को झकझोर कर रख दिया है। एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली उच्च शिक्षित महिला टीचर ने अपनी ही दो जेठानियों पर पेट्रोल छिड़ककर उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश की। इस हमले में दोनों बहनें (जेठानियां) बुरी तरह झुलस गई हैं और दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही हैं।

चाय पिलाई, प्यार दिया... बदले में मिली आग

पुलिस जांच में सामने आया कि यह पूरी घटना 3 अप्रैल की है। डबुआ कॉलोनी निवासी सीमा और मीना अपने घर पर थीं तभी उनकी देवरानी पिंकी वहां पहुंची। जेठानियों ने पिंकी का स्वागत किया और उसे प्यार से चाय पिलाई। उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि पिंकी के मन में मौत का खेल चल रहा है।

थैले में छिपा था काल

पिंकी अपने साथ एक थैला लाई थी जिसे उसने चुपके से बाथरूम में छिपा दिया था। शाम करीब 5 बजे जब दोनों जेठानियां छत पर खड़ी थीं पिंकी बाल्टी में पेट्रोल भरकर आई और उन पर उड़ेलकर माचिस मार दी।

मेरे चरित्र पर उठाती थीं उंगली

पुलिस ने आरोपी पिंकी को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पिंकी ने बताया कि मेरी दोनों जेठानियां अक्सर मेरे कैरेक्टर (चरित्र) पर उंगली उठाती थीं और मुझ पर शक करती थीं। समाज में बार-बार होने वाले इस अपमान का बदला लेने के लिए मैंने उन्हें खत्म करने की साजिश रची।

यह भी पढ़ें: हैवान बना सुहाग! शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा पति और उसका दोस्त, फिर पत्नी को ही पूरी रात...

B.Sc. और B.Ed. पास है आरोपी शिक्षिका

मामले की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी पिंकी काफी पढ़ी-लिखी है। जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार ने बताया कि पिंकी के पास B.Sc. और B.Ed. की डिग्रियां हैं। वह एक प्राइवेट स्कूल में टीचर के रूप में काम करती है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि पिंकी इतनी बड़ी मात्रा में पेट्रोल कहां से लाई थी और क्या इस साजिश में कोई और भी शामिल है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है। उस पर हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पड़ोसियों की सूचना पर समय रहते पुलिस और एंबुलेंस पहुंच गई वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!