कूलर की हवा को लेकर बाराती-घराती में झगड़ा, दुल्हन ने शादी से किया इंकार,

Edited By Updated: 16 Jul, 2024 02:40 PM

fight between groom and groom over the air cooler bride refused to marry

यूपी के बलिया में एक अनोखी घटना हुई जब कूलर की हवा के विवाद ने शादी को तोड़ दिया। उमस भरी गर्मी में कूलर के सामने बैठने को लेकर बारातियों और घरातियों में बहस हो गई। यह विवाद दुल्हन तक पहुंचा, जिससे वह भड़क उठी और शादी से इनकार कर दिया।

नेशनल डेस्क : यूपी के बलिया में एक अनोखी घटना हुई जब कूलर की हवा के विवाद ने शादी को तोड़ दिया। इस उमस भरी गर्मी में कूलर के सामने बैठने को लेकर बारातियों और घरातियों में बहस हो गई। यह विवाद दुल्हन तक पहुंचा, जिससे वह भड़क उठी और शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन ने कहा कि अगर शादी से पहले ही दूल्हे पक्ष का यह हाल है, तो शादी के बाद क्या होगा। घटना बलिया के नगर पंचायत चितबड़ागांव थाना क्षेत्र की है। मैरिज हॉल में कूलर के सामने बैठने को लेकर मेहमानों के बीच नोक-झोंक शुरू हो गई। इस बहस की खबर दुल्हन तक पहुंची, जिसने तुरंत शादी से इनकार कर दिया।

PunjabKesari

दूल्हा हुकुमचंद्र जायसवाल, जो सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद के निवासी हैं, ने बताया कि बिना दहेज की शादी हो रही थी। लेकिन घराती और बाराती के बीच छोटी सी अनबन हो गई, जिसके बाद दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया।शादी की रस्में पूरी होने ही वाली थीं कि बाराती कूलर की हवा को लेकर आपस में भिड़ गए। दुल्हन को जब इस विवाद का पता चला, तो उसने शादी तोड़ने का निर्णय लिया। दुल्हन का कहना था कि अभी से ऐसा झगड़ा हो रहा है, तो शादी के बाद क्या होगा।

ये भी पढ़ें-  दूध की वैन लूटने के आरोप में तीन MBBS छात्र गिरफ्तार, अन्य 2 आरोपी फरार

 

इस घटना के बाद, दूल्हा दुल्हन को समझाने की कोशिश में जुट गया, लेकिन वह नहीं मानी और बारात को बैरंग लौटा दिया। मामले को सुलझाने के लिए पुलिस भी मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी और शादी टूट गई। अंत में, शांति भंग करने के आरोप में दोनों पक्षों को 151 में चालान कर दिया गया।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!