Gold Price 2027: 2024 में ₹65,000 का सोना, 2027 में 24 कैरेट गोल्ड की कीमतें आईं सामने

Edited By Updated: 16 Jan, 2026 10:43 AM

gold prices 2027 gold rate investing in gold gold on january 1 2024

पिछले कुछ वर्षों से सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। जहां एक तरफ बढ़ता सोने का भाव आम लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर गोल्ड में निवेश करने वालों के लिए यह समय फायदे का साबित हुआ है। साल 2025 में सोने ने कई पुराने...

नेशनल डेस्क: पिछले कुछ वर्षों से सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। जहां एक तरफ बढ़ता सोने का भाव आम लोगों की जेब पर भारी पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर गोल्ड में निवेश करने वालों के लिए यह समय फायदे का साबित हुआ है। साल 2025 में सोने ने कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए और निवेशकों को करीब 65 फीसदी तक का शानदार रिटर्न मिला।

2025 के दौरान सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई और दिवाली के मौके पर रिकॉर्ड स्तर की बिक्री भी देखने को मिली। अब बाजार में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या 2027 तक सोने का दाम दोगुना हो सकता है। गौरतलब है कि 1 जनवरी 2024 को सोना करीब 65,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास था।

दोगुना होने के लिए कितनी तेजी जरूरी?
अगर सोने की कीमत 65,000 रुपये से बढ़कर 1,30,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचती है, तो यह लगभग 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। ऐसा होने के लिए सोने को हर साल करीब 26 प्रतिशत की दर से बढ़ना होगा। यह लक्ष्य कठिन जरूर है, लेकिन पूरी तरह नामुमकिन भी नहीं माना जा रहा।

2026 में क्यों बढ़ सकती है सोने की चमक?
कई बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि 2026 में सोने की कीमतों में मजबूती देखने को मिल सकती है। इसकी बड़ी वजहें हो सकती हैं—दुनिया में बढ़ते युद्ध के हालात, आर्थिक मंदी की आशंका, डॉलर की स्थिति और वैश्विक अर्थव्यवस्था में अस्थिरता। ऐसे समय में निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर ज्यादा रुख करते हैं, जिससे कीमतों को सपोर्ट मिलता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या कह रहे हैं अनुमान?
वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों को लेकर अलग-अलग अनुमान लगाए जा रहे हैं। कुछ विश्लेषकों का मानना है कि 2026 में सोना 6,800 डॉलर प्रति औंस तक भी जा सकता है। वहीं, कई विशेषज्ञ इसे 4,400 से 5,700 डॉलर के दायरे में रहने की संभावना जता रहे हैं। यानी तेजी के साथ-साथ उतार-चढ़ाव भी बना रह सकता है।

2027 में क्या रहेगा रुझान?
2027 को लेकर भी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं है। कुछ जानकारों का मानना है कि सोने की कीमतें ऊपर की ओर जा सकती हैं, लेकिन बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है। यानी तेज उछाल के साथ गिरावट भी देखने को मिल सकती है।

CoinCodex का अनुमान क्या कहता है?
मार्केट एनालिसिस प्लेटफॉर्म CoinCodex के मुताबिक, आने वाले वर्षों में सोने की कीमतों में बढ़त देखने को मिल सकती है, लेकिन यह बढ़ोतरी अचानक नहीं होगी। उनके अनुमान के अनुसार, 2027 तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव करीब 8,416 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है।

आखिर दोगुना होगा या नहीं?
अगर कुल मिलाकर देखा जाए, तो यह कहना गलत नहीं होगा कि 2027 तक सोने की कीमत दोगुनी होना पूरी तरह तय नहीं है, लेकिन इसकी संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता। सोने का भविष्य काफी हद तक आने वाले समय के जियोपॉलिटिकल हालात, वैश्विक तनाव, आर्थिक स्थिति और निवेशकों के रुझान पर निर्भर करेगा। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!