Special trains for devotees: खाटूश्याम जी जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी, रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें

Edited By Updated: 24 Jun, 2026 12:18 PM

good news for devotees visiting khatu shyam ji railways to run special trains

निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने बड़े इंतजाम किए हैं। यात्रियों की सुविधा, सुगम सफर और स्टेशनों पर उमड़ने वाली अतिरिक्त भीड़ को...

Khatu Shyamji Special Trains : निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने बड़े इंतजाम किए हैं। यात्रियों की सुविधा, सुगम सफर और स्टेशनों पर उमड़ने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष अनरिज़र्व्ड (अनारक्षित) और समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। 

वहीं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पूजा मित्तल ने बातचीत के दौरान बताया इन स्पेशल ट्रेनों के चलने से नियमित रूप से चलने वाली गाड़ियों पर यात्रियों का दबाव काफी कम होगा। इसके अलावा रींगस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और सहायता के लिए कमर्शियल डिपार्टमेंट और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के 50 अतिरिक्त जवानों व कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

भिवानी-ढेहर का बालाजी और रेवाड़ी-रींगस रूट की स्पेशल ट्रेनें

खाटूधाम जाने वाले यात्रियों के लिए भिवानी-ढेहर का बालाजी स्पेशल (ट्रेन संख्या 04737/04738), यह अनारक्षित (Unreserved) स्पेशल ट्रेन 25 जून से 28 जून तक दोनों दिशाओं में 4-4 चक्कर लगाएगी। वहीं भिवानी से यह ट्रेन रात 12:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 07:05 बजे ढेहर का बालाजी पहुंचेगी। वापसी में ढेहर का बालाजी से सुबह 10:25 बजे चलकर शाम 18:00 (6:00) बजे भिवानी पहुंचेगी। यह ट्रेन मार्ग में चरखी दादरी, झाड़ली, कोसली, जाटूसाना, रेवाड़ी, निजामपुर, कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, मांवडा, नीमकाथाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रींगस, गोविंदगढ़ मलिकपुर और चौमू सामोद स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में कुल 12 कोच (10 जनरल और 2 गार्ड डिब्बे) होंगे।

यह भी पढ़ें: Hotel Room Booking: आखिर दिन के 12 बजे ही क्यों मिलता है Hotel का कमरा? सामने आई ये बड़ी वजह

रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल (ट्रेन संख्या 09633/09634):

यह ट्रेन रेवाड़ी से 26 जून को और रींगस से 27 जून को 1-1 चक्कर लगाएगी।

रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल (ट्रेन संख्या 09637/09638):

यात्रियों की मांग को देखते हुए इसकी अवधि बढ़ाई गई है। यह ट्रेन रेवाड़ी से 24, 26 और 29 जून को कुल 3 चक्कर लगाएगी।

ग्रीष्मकालीन स्पेशल

खाटूश्यामजी के साथ-साथ दक्षिण भारत की यात्रा करने वाले लोगों के लिए भी रेलवे ने एक और बड़ा तोहफा दिया है। गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए जोधपुर और चेन्नई के बीच एक साप्ताहिक समर हॉलिडे स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली: ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल को कार ने मारी जोरदार टक्कर, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी दौड़ा रही थी महिला

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 04815 प्रत्येक शनिवार (27 जून से शुरू) रात 9:20 बजे जोधपुर से रवाना होगी और सोमवार रात 8:00 बजे चेन्नई पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04816 हर मंगलवार शाम 5:15 बजे चेन्नई से चलकर गुरुवार रात 8:30 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन अपने रूट पर मेड़ता रोड, डेगाना, जयपुर, सवाई माधोपुर, भोपाल, इटारसी, नागपुर, वारंगल और विजयवाड़ा समेत दोनों दिशाओं में कुल 29 स्टेशनों पर रुकेगी।

वहीं रेलवे प्रशासन ने खाटूधाम और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ से बचने के लिए इन विशेष ट्रेनों की समय-सारणी देखकर ही अपनी यात्रा प्लान करें। स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था और टिकट काउंटरों पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात रहने से यात्रियों को टिकट लेने और ट्रेनों की जानकारी जुटाने में कोई परेशानी नहीं होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!