'नपुंसक है मेरा पति...' बोली- वो मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने में सक्षम नहीं, शादी के 20 माह बाद भी मुझे...

Edited By Updated: 26 Dec, 2025 03:26 PM

gorakhpur married by hiding physical disability now demanding car as dowry

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न और धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि उसका पति...

नेशनल डेस्क। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र से दहेज उत्पीड़न और धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि उसका पति शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थ है फिर भी ससुराल पक्ष दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहा है।

धूमधाम से हुई थी शादी, फिर शुरू हुआ विवाद

पीड़िता के भाई (निवासी गोला क्षेत्र) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी 25 अप्रैल 2024 को खजनी थाना क्षेत्र के एक युवक से की थी। शादी में परिवार ने अपनी सामर्थ्य से बढ़कर दान-दहेज दिया और लाखों रुपये खर्च किए। आरोप है कि पति और ससुर जो कि पशु चिकित्सक (Veterinary Doctors) हैं शादी के बाद से ही एक चार पहिया वाहन (Car) की अतिरिक्त मांग करने लगे।

पति की सच्चाई और प्रताड़ना

शादी के कुछ समय बाद ही महिला को पति के व्यवहार में बदलाव महसूस होने लगा। पति अक्सर रात में अलग कमरे में या घर से बाहर सोता था जिससे महिला मानसिक तनाव में रहने लगी। बाद में विवाहिता को पता चला कि उसका पति शारीरिक संबंध बनाने में सक्षम नहीं है और उसका गुप्त इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें: अब कैब बुकिंग के समय महिलाएं खुद चुन सकेंगी अपनी पसंद की Lady Driver, बस इस Option पर करना होगा क्लिक, जानें कैसे?

मारपीट और घर से बेदखल जब महिला ने इस सच्चाई और दहेज की मांग का विरोध किया तो 25 नवंबर 2024 को ससुराल वालों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि उन्होंने महिला के सारे जेवर छीन लिए और जान से मारने की धमकी देकर उसे घर से निकाल दिया।

पुलिस की कार्रवाई

पीड़िता फिलहाल अपने मायके में रह रही है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। गोला पुलिस ने पति समेत ससुराल के 5 लोगों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम (Dowry Prohibition Act), मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं थानाध्यक्ष राहुल शुक्ला ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!