Edited By Mansa Devi,Updated: 23 Oct, 2025 06:25 PM

छठ पर्व के मौके पर सोना-चांदी के दामों में अचानक गिरावट देखी गई है। पिछले कुछ समय में 24 कैरेट सोने के दाम लगभग 1,33,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुके थे, लेकिन अब MCX पर 24 कैरेट सोने की कीमत 1,22,300 रुपये तक आ गई है। हालांकि आज थोड़ी बढ़त के...
नेशनल डेस्क: छठ पर्व के मौके पर सोना-चांदी के दामों में अचानक गिरावट देखी गई है। पिछले कुछ समय में 24 कैरेट सोने के दाम लगभग 1,33,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुके थे, लेकिन अब MCX पर 24 कैरेट सोने की कीमत 1,22,300 रुपये तक आ गई है। हालांकि आज थोड़ी बढ़त के बाद सोना 1,23,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया। यानी निवेशकों के लिए करीब 8 हजार रुपये का फायदा हुआ।
चांदी के दामों में भी गिरावट देखने को मिली है। एक समय चांदी 1,85,000 रुपये प्रति किलो के करीब पहुंच चुकी थी, लेकिन अब यह 1,60,000 रुपये प्रति किलो के नीचे कारोबार कर रही है। व्यापारियों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्रेड और टैरिफ की वजह से दाम लगातार ऊपर-नीचे हो रहे हैं।
वैश्विक बाजार में भी गिरावट
एशियाई बाजार में सोना-चांदी के दाम लगातार तीसरे दिन गिरावट में रहे। सोने का भाव सप्ताह की शुरुआत में लगभग 4,381 डॉलर प्रति औंस था, जो अब 4,090 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं, चांदी के दाम भी लगभग 10 प्रतिशत सस्ते हो गए हैं।
विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में सोना-चांदी के दाम और गिर सकते हैं। हालांकि, लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह मौका फायदे का साबित हो सकता है। वहीं व्यापारियों का मानना है कि 2026 तक सोने के दाम लगभग 2 लाख रुपये और चांदी 2.5 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुँच सकते हैं।
देश में 24 कैरेट सोने के दाम में गिरावट
गुड रिटर्न वेबसाइट के अनुसार, बीते दिन के मुकाबले 24 कैरेट सोने के दाम प्रति 10 ग्राम 810 रुपये घट गए। एक ग्राम सोने का दाम 12,589 रुपये से घटकर 12,508 रुपये पर आ गया। 8 ग्राम सोना 1,00,712 रुपये से 1,00,064 रुपये पर और 10 ग्राम सोना 1,25,890 रुपये से घटकर 1,25,080 रुपये पर पहुंच गया। 100 ग्राम सोने की कीमत 12,58,900 रुपये से घटकर 12,50,800 रुपये पर रही।
देश में 22 कैरेट सोने के दाम में बदलाव
22 कैरेट सोने की कीमत भी घटकर 10 ग्राम पर 750 रुपये कम हो गई है। एक ग्राम का दाम 11,540 रुपये से घटकर 11,465 रुपये हो गया। 8 ग्राम सोना 92,320 रुपये से घटकर 91,720 रुपये और 10 ग्राम सोना 1,15,400 रुपये से घटकर 1,14,650 रुपये पर आ गया। 100 ग्राम 22 कैरेट सोना 11,54,000 रुपये से घटकर 11,46,500 रुपये पर कारोबार कर रहा है।