शेयर बाजार में भारी गिरावट, 749 अंकों का गोता लगाकर 76629 पर खुला सेंसेक्स

Edited By Updated: 13 Jan, 2025 09:46 AM

heavy fall in the stock market

सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 609 अंकों की गिरावट के साथ 76,768 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 236 अंकों की भारी गिरावट...

नेशनल डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 609 अंकों की गिरावट के साथ 76,768 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 236 अंकों की भारी गिरावट के साथ 23,195 पर खुला।

सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

जोमैटो लिमिटेड: 1.89% की गिरावट के साथ ₹238.40 पर कारोबार कर रहा था।
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड: 1.83% गिरकर ₹3,035.50 पर पहुंचा।
अडानी पोर्ट्स: इसमें 1.29% की गिरावट दर्ज हुई, और यह ₹1,097.75 पर था।

अन्य प्रमुख गिरावटें

फिलिप्स: 9.86% गिरा।
Adani Wilmar: 7.57% की गिरावट।
एचपीसीएल: 6.3% नीचे।
इंटर ग्लोब एविएशन (इंडिगो): 6.19% गिरावट।
Policy Bazaar: 5.24% नीचे।
केफिन टेक्नोलॉजी: 4.85% गिरा।
जस्ट डायल: 4.98% गिरावट।
कल्याण ज्वेलर्स: 4.64% नीचे।

ग्लोबल मार्केट का असर

सोमवार को शेयर बाजार की गिरावट का मुख्य कारण ग्लोबल मार्केट में कमजोरी रही।

एशियाई बाजारों में गिरावट दर्ज की गई।
अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।
विदेशी निवेश और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव ने भी घरेलू बाजार को प्रभावित किया।

पिछले हफ्ते का प्रदर्शन

पिछले शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था।

सेंसेक्स 241.30 अंकों की गिरावट के साथ 77,378.91 पर बंद हुआ।
निफ्टी 50 95 अंकों की गिरावट के साथ 23,431.50 पर बंद हुआ।

निवेशकों के लिए ध्यान देने योग्य बातें

इस सप्ताह निवेशकों को प्रमुख आर्थिक गतिविधियों पर नजर रखनी होगी। इसमें शामिल हैं:

तीसरी तिमाही के नतीजे।
अमेरिकी डॉलर और ट्रेजरी प्रतिफल का रुख।
कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव।
विदेशी निधियों का प्रवाह।
शेयर बाजार में इस गिरावट के कारण निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है। विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार में अगले कुछ दिनों तक उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!