Heavy Rain Alert: 11, 12, 13 सितंबर तक होगी भयंकर बारिश, IMD ने इन राज्यों में जारी किया अलर्ट; बाढ़-भूस्खलन से प्रभावित राज्यों में मचा हाहाकार

Edited By Updated: 10 Sep, 2025 03:18 PM

heavy rain alert rain will occur till 11 12 13 september imd issued alert

राजधानी दिल्ली में हाल ही में हुई भारी बारिश के बाद अब तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। यमुना नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों तक दिल्ली में तापमान बढ़ने और गर्मी बढ़ने की संभावना है।...

नेशनल डेस्क : राजधानी दिल्ली में हाल ही में हुई भारी बारिश के बाद अब तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। यमुना नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों तक दिल्ली में तापमान बढ़ने और गर्मी बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें - डोनाल्ड ट्रंप का बडा ऐलान, अब इन देशों को नहीं चुकाना पड़ेगा टैरिफ

यूपी, बिहार और पंजाब में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर प्रदेश में 11 सितंबर से भारी बारिश शुरू हो सकती है। बिहार में 13 सितंबर तक हल्की से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, पंजाब में 12 सितंबर तक बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

बाढ़-भूस्खलन से प्रभावित राज्यों में मचा हाहाकार

1. पंजाब में नदियों का जलस्तर घटने से कुछ राहत मिली है, लेकिन 12 सितंबर तक बारिश के अलर्ट ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हिमाचल प्रदेश में कम वर्षा के कारण राज्य के बांधों में जलस्तर लगातार घट रहा है। सतलुज, ब्यास और रावी नदियों में बांधों से छोड़े जा रहे पानी में कमी आई है, लेकिन अभी भी चार-पांच फीट पानी से घिरे गांवों के लोग राहत नहीं पा रहे हैं।

2. पंजाब में 2,064 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। लगभग 1.87 लाख हेक्टेयर फसल प्रभावित हुई है। फिरोजपुर, फाजिल्का और कपूरथला सहित कई जिलों में बाढ़ के कारण सड़कों पर पानी जमा है और लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं।

3. फाजिल्का के नूरशाह और दोना नानका गांवों में जलमग्न हालात हैं। कांवांवाली पुल पर तेज बहाव के कारण 12 गांवों का संपर्क टूट गया है। राहत कार्य के लिए नावों का इस्तेमाल किया जा रहा है। कुछ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निजी स्कूल और उच्च शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।

4. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के शमारनी गांव में सोमवार रात भारी बारिश के दौरान भूस्खलन हुआ। इसमें आठ लोग मलबे में दब गए। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हुए। घायलों को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और ग्रामीणों ने निकालकर नागरिक अस्पताल निरमंड पहुंचाया, जहां से उन्हें रामपुर अस्पताल रेफर किया गया। घायलों की हालत में सुधार बताया जा रहा है। भूस्खलन का मलबा दो घरों पर गिरा, जिससे दो परिवार के लोग प्रभावित हुए।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!