मुंबई में भारी बारिश का कहर जारी, 11 उड़ानें रद्द, 10 के रूट डायवर्ट

Edited By Updated: 25 Jul, 2024 10:23 PM

heavy rains continue to wreak havoc in mumbai 11 flights cancelled

मुंबई में जारी भारी बारिश के कारण बृहस्पतिवार को कम से कम 11 उड़ान रद्द कर दी गयीं और 10 उड़ानों को आस-पास के हवाई अड्डों की ओर परिवर्तित किया गया। मुंबई हवाई अड्डे पर दृश्यता 300 मीटर तक कम हो जाने के कारण 'रनवे' पर संचालन को दो बार रोकना पड़ा।

मुंबईः मुंबई में जारी भारी बारिश के कारण बृहस्पतिवार को कम से कम 11 उड़ान रद्द कर दी गयीं और 10 उड़ानों को आस-पास के हवाई अड्डों की ओर परिवर्तित किया गया। मुंबई हवाई अड्डे पर दृश्यता 300 मीटर तक कम हो जाने के कारण 'रनवे' पर संचालन को दो बार रोकना पड़ा। 

विमानन कंपनी ने यात्रियों को महानगर के कुछ हिस्सों में यातायात जाम और जल-जमाव के मद्देनजर हवाई अड्डे पर जल्दी पहुंचने का परामर्श जारी किया। हवाई अड्डे के एक सूत्र ने बताया, “प्रतिकूल मौसम और कम दृश्यता के कारण रनवे संचालन पहले सुबह 8.32 बजे से 8.43 बजे तक 11 मिनट के लिए रोका गया और फिर पूर्वाह्न 10.36 से 10.55 बजे तक 19 मिनट के लिए रोका गया। भारी बारिश के कारण दृश्यता 300 मीटर तक गिर गयी।” 

दिन के समय आने-जाने वाली कुल 11 उड़ान रद्द की गयीं। इनमें इंडिगो की दस उड़ान शामिल थी। वहीं एअर इंडिया ने मुंबई से रवाना होने वाली एक उड़ान रद्द की। इसके अलावा, दस उड़ान अहमदाबाद, सूरत, हैदराबाद, इंदौर और गोवा के मोपा हवाई अड्डे जैसे आस-पास के हवाई अड्डों पर परिवर्तित की गयी। सूत्र ने बताया, “सभी उड़ान बाद में मुंबई पहुंची।” 

एअर इंडिया ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, “मुंबई में भारी बारिश से उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है और इसके परिणामस्वरूप कुछ उड़ान रद्द की गयीं और कुछ के मार्ग परिवर्तित किये गये। एअर इंडिया 25 जुलाई 2024 को यात्रा के लिए कंफर्म बुकिंग की पूर्ण धनवापसी या फिर एक बार फिर से मुफ्त टिकट बुकिंग की पेशकश कर रही है।” 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!