हेमकुंड साहिब के कपाट खुले, 5,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने मत्था टेका

Edited By Updated: 23 May, 2026 09:02 PM

hemkund sahib s gates open over 5 000 devotees pay obeisance

उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित सिखों के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट शनिवार को विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष नरिंदर जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि प्रातः नौ बजे पंज...

नेशनल डेस्क : उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित सिखों के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट शनिवार को विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष नरिंदर जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि प्रातः नौ बजे पंज प्यारों की अगुवाई में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को दरबार साहिब में सुशोभित किया गया।

इसके बाद सुखमणी साहिब का पाठ और शबद-कीर्तन हुआ तथा गुरुद्वारे के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। उन्होंने बताया कि कपाट खुलने के बाद हेमकुंड साहिब में इस वर्ष की पहली अरदास संपन्न हुई। कपाट खुलने के दिन पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान कर गुरुद्वारे में मत्था टेका।

चमोली जिले में स्थित हेमकुंड साहिब की यात्रा बदरीनाथ से लगभग 15 किलोमीटर पहले गोविंदघाट से शुरू होती है। वहां से गुरुद्वारा पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को 18 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा करनी पड़ती है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!