तेज रफ्तार बस ने बाइक में मारी टक्कर, मां और बेटी की मौत

Edited By Updated: 03 Nov, 2024 10:33 PM

high speed bus collides with bike mother and daughter die

जालौन जिले के डकोर थाना इलाके में रविवार शाम एक बस की टक्‍कर से बाइक सवार एक महिला और उसकी सात वर्षीय बेटी की मौत हो गयी और दो पहिया वाहन चला रहा उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

नेशनल डेस्क : जालौन जिले के डकोर थाना इलाके में रविवार शाम एक बस की टक्‍कर से बाइक सवार एक महिला और उसकी सात वर्षीय बेटी की मौत हो गयी और दो पहिया वाहन चला रहा उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। डकोर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शशिकांत चौहान ने बताया कि सुरेंद्र पाल सिंह अपनी पत्नी उमा (30) एवं पुत्री अंशिका (सात) को भाई दूज का पर्व मनाने के लिए बाइक से झांसी जिले में स्थित पनारी में अपनी ससुराल ले जा रहा था।

एसएचओ ने बताया कि मोहम्मदाबाद के पास उसकी बाइक को पीछे से एक बस ने टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे में उसकी पत्नी उमा और पुत्री अंशिका की मौत हो गई। सुरेंद्र पाल मेडिकल कॉलेज, उरई में भर्ती है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चौहान ने बताया बस को कब्जे में ले लिया गया है, लेकिन चालक एवं परिचालक फरार हो गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!