Rain Alert: IMD का इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, तेज हवाओं से बदलेगा मौसम

Edited By Updated: 28 Mar, 2025 08:06 AM

imd issued rain alert in these states

देश के कई हिस्सों में चिलचिलाती गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट होगी, जबकि कुछ इलाकों में बारिश और तेज़ हवाओं का दौर देखने...

नेशनल डेस्क: देश के कई हिस्सों में चिलचिलाती गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में तापमान में गिरावट होगी, जबकि कुछ इलाकों में बारिश और तेज़ हवाओं का दौर देखने को मिलेगा। इसके अलावा, धूल भरी आंधी और तूफान भी कहर बरपा सकते हैं। वहीं, कुछ राज्यों में हीटवेव का असर जारी रहेगा। आइए, जानते हैं अगले कुछ दिनों का मौसम का हाल।

बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिससे कई राज्यों में बारिश होने के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज़ हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भी 28-29 मार्च के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश में बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है।

कहां-कहां चलेगी धूल भरी आंधी?
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 मार्च को 25-35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में 20-30 किमी प्रति घंटे की गति से धूल भरी आंधी चलेगी।

दक्षिण भारत में भी बारिश के आसार
मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 29-30 मार्च को बिजली कड़कने के साथ जोरदार बारिश हो सकती है। केरल और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 28 से 31 मार्च तक बारिश की संभावना है। तटीय कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में भी 30-31 मार्च को बादल बरस सकते हैं।

उत्तर-पश्चिम भारत में गिरेगा तापमान
अगले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। पूर्वी भारत में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मध्य भारत में भी तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

इन राज्यों में चलेगी लू
ओडिशा में 28-30 मार्च के दौरान लू चलने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश में 28-29 मार्च को हीटवेव का असर रहेगा। गुजरात के तटीय इलाकों में 29-31 मार्च के बीच भीषण गर्मी पड़ सकती है।

अकोला सबसे गर्म, कई राज्यों में पारा 40 के पार
महाराष्ट्र के अकोला में देश का सबसे अधिक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में तापमान 39-41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वहीं, गुजरात, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में तापमान 35-38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली और एनसीआर में तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। अधिकतम तापमान 35-40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17-21 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। 28-30 मार्च तक दिल्ली में मौसम साफ रहेगा, लेकिन 29 मार्च को आंशिक बादल छा सकते हैं और 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!