चांद के दीदार पर मंडराया खतरा! IMD की भविष्यवाणी: इन शहरों में बिना चांद देखे टूटेगा व्रत!

Edited By Updated: 08 Oct, 2025 11:47 AM

imd prediction in these cities the fast will be broken without seeing the moon

अक्टूबर महीने में मौसम के बदले मिजाज ने इस साल त्योहारों के उत्साह पर असर डाला है। दशहरे पर बारिश के बाद अब करवा चौथ (10 अक्टूबर) पर भी चांद के दीदार को लेकर काफी कंफ्यूज़न बनी हुई है। IMD और मौसम एजेंसियों ने प्रमुख शहरों के लिए मौसम का पूर्वानुमान...

 नेशनल डेस्क: अक्टूबर महीने में मौसम के बदले मिजाज ने इस साल त्योहारों के उत्साह पर असर डाला है। दशहरे पर बारिश के बाद अब करवा चौथ (10 अक्टूबर) पर भी चांद के दीदार को लेकर काफी कंफ्यूज़न बनी हुई है। IMD और मौसम एजेंसियों ने प्रमुख शहरों के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है।

मुंबई में बारिश का अलर्ट: चांद दिखना मुश्किल

मुंबई और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में करवा चौथ का व्रत रखने वालों के लिए निराशा हो सकती है। IMD ने 11 अक्टूबर तक राज्य के अधिकतर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है।

  • स्काईमेट वेदर के अनुसार मुंबई में पूरे सप्ताह रुक-रुक कर बारिश होने और बादल छाए रहने की संभावना है।
  • मॉनसून की विदाई आमतौर पर 8 अक्टूबर के आसपास शुरू हो जाती है, लेकिन इस साल इसमें देरी हो रही है।
  •  मुंबई में इस साल बिना चांद देखे ही व्रत तोड़ने की नौबत आ सकती है।

PunjabKesari

बिहार में  रह सकता है बादलों का पहरा

IMD के मुताबिक बिहार के आसमान पर भी 10 अक्टूबर तक बादलों का कब्जा बना रह सकता है। बादलों की लुका-छिपी के बीच यहां चांद का दिखाई देना मुश्किल लग रहा है।

दिल्ली-NCR  में करवा चौथ पर आसमान रहेगा साफ

दिल्ली-NCR के निवासियों के लिए अच्छी खबर है। हाल की बेमौसम बारिश के कारण तापमान में भले ही गिरावट आई हो और हल्की गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा हो, लेकिन करवा चौथ (10 अक्टूबर) पर आसमान साफ रहने की उम्मीद है।

  • IMD के पूर्वानुमान के अनुसार इस दिन दिल्ली में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
  •  दिल्ली और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मॉनसून की तय समय से पहले वापसी के बावजूद हुई भारी बारिश को 'बेमौसम गतिविधि' माना जा रहा है।

क्यों बदला मौसम का मिजाज?

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार हाल ही में हुई बारिश और बर्फबारी का दौर दो मुख्य मौसम प्रणालियों के आपस में मिलने के कारण शुरू हुआ था:

  1. मैदानी इलाकों पर बना एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र (Cyclonic Circulation)।
  2. पहाड़ों पर सक्रिय एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance)।

फिलहाल चक्रवाती प्रणाली पश्चिमी राजस्थान और पंजाब की ओर चली गई है, जबकि पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर के पास है। इसके चलते 8 अक्टूबर को भी पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें देखने को मिल सकती हैं, जिसका थोड़ा असर दिल्ली-एनसीआर पर भी पड़ सकता है।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!