अमेरिका में एयरपोर्ट पर उतरते ही भारतीय म्यूजिशियन गिरफ्तार; हिरासत में बिताए 14 दिन, रोते हुए बताया खौफनाक अनुभव(Video)

Edited By Updated: 18 Aug, 2026 12:19 PM

indian musician released on bond after 14 days in us immigration custody

भारतीय जैज संगीतकार प्रितेश वालिया को 2 अगस्त को लॉस एंजिल्स लौटने के बाद ICE ने हिरासत में लिया था। कैलिफोर्निया के Adelanto केंद्र में उन्होंने 14 दिन बिताए। बॉन्ड पर रिहाई के बाद उन्होंने बताया कि यह उनकी जिंदगी के सबसे कठिन दौर में से एक था और...

New York: भारतीय जैज म्यूजिशियन ने अमेरिका में बीते अपने कुछ खौफनाक दिनों का खुलासा किया है जिन्होंने  उस को अंदर तक झकझोर दिया।   म्यूजिशियन प्रितेश वालिया ने बताया कि  लॉस एंजिल्स लौटते ही अचानक हिरासत  में ले लिया गया फोन और सामान भी छिन गया और फिर शुरू हुआ 14 दिनों का ऐसा इंतजार। उन्होंने बताया कि हिरासत में रहते हुए कई बार उन्हें लगा कि उम्मीद खत्म हो रही है और वह पूरी तरह टूट चुके हैं। नई दिल्ली में जन्मे जैज संगीतकार प्रितेश वालिया को 2 अगस्त को लॉस एंजिल्स लौटने के बाद अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट यानी ICE ने हिरासत में लिया था। इसके बाद उन्हें कैलिफोर्निया के Adelanto ICE Processing Center ले जाया गया। उनकी दोस्त लिजा ने उस समय उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से बताया था कि हिरासत के दौरान उनका फोन और निजी सामान भी ले लिया गया था।

 

भावुक वीडियो किया साझा
 करीब 14 दिन तक हिरासत में रहने के बाद वालिया को बॉन्ड पर रिहा किया गया। रिहाई के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा किया और इन 14 दिनों को अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल अनुभवों में से एक बताया। प्रितेश ने बताया कि हिरासत में रहने के दौरान सबसे मुश्किल चीज अनिश्चितता थी। उन्हें यह पता नहीं था कि आगे क्या होने वाला है। उन्होंने कहा कि ऐसी जगह पर दुनिया बहुत छोटी लगने लगती है और इंसान के लिए उम्मीद बनाए रखना बेहद मुश्किल हो जाता है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pritesh Walia (@priteshwalia)

उन्होंने बताया कि कई मौकों पर उन्होंने उम्मीद खो दी थी। लेकिन जब उन्हें पता चला कि उनके परिवार, दोस्त, वकील और संगीत समुदाय के लोग उनकी रिहाई के लिए प्रयास कर रहे हैं और उनके समर्थन में सैकड़ों संदेश आ रहे हैं, तो उन्हें हिम्मत मिली। रिहाई के बाद वालिया ने कहा कि ये 14 दिन उन्हें हमेशा के लिए बदल गए। उन्होंने अपने परिवार, गर्लफ्रेंड, वकील और जैज तथा म्यूजिक कम्युनिटी के लोगों को धन्यवाद दिया, जिन्होंने मुश्किल समय में उनका साथ दिया। उन्होंने इस अनुभव को ऐसा दौर बताया, जिसे वह किसी और के लिए नहीं चाहेंगे। 

 

कौन हैं प्रितेश वालिया?
प्रितेश वालिया का जन्म नई दिल्ली में हुआ था। उन्होंने 13 साल की उम्र में भारतीय शास्त्रीय संगीत सीखना शुरू किया। बाद में संगीत की उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गए। उन्होंने लॉस एंजिल्स के Musicians Institute, Berklee College of Music और New England Conservatory से संगीत की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने अमेरिकी जैज संगीत जगत में अपनी पहचान बनाई। 

 

हिरासत की वजह 
इस मामले में शुरुआत में ICE की ओर से कोई सार्वजनिक विस्तृत बयान सामने नहीं आया था। हालांकि, बाद में American Community Media ने ICE के लॉस एंजिल्स फील्ड ऑफिस के प्रवक्ता के हवाले से रिपोर्ट किया कि वालिया ने अपने गैर-आप्रवासी स्टेटस की शर्तों का पालन नहीं किया था और उनका अस्थायी वीजा अगस्त 2025 में समाप्त होना बताया गया था। वालिया का इमिग्रेशन मामला अभी जारी है। इसलिए उनकी हिरासत को लेकर कानूनी प्रक्रिया अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है ।

 

पिक्चर अभी बाकी है...
बॉन्ड पर रिहाई के बाद प्रितेश फिलहाल अपने परिवार और करीबियों के साथ समय बिताना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ दिन खुद को संभालने, सांस लेने और अपने प्रियजनों के साथ रहने की जरूरत है। एक कलाकार, जिसके हाथों में गिटार था… अचानक  सलाखों के पीछे पहुंच गया। 14 दिन बाद वह बाहर तो आ गया, लेकिन उन 14 दिनों की अनिश्चितता और डर शायद लंबे समय तक उसके साथ रहेगा।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!