इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स- 2023 का ब्रोशर लांच

Edited By Archna Sethi,Updated: 08 Feb, 2023 05:52 PM

international year of millets  2023 brochure launched

इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स- 2023 का ब्रोशर लांच

चंडीगढ़, 8 फरवरी - (अर्चना सेठी)  हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 36वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में मिनिस्ट्री ऑफ डेवलपमेंट ऑफ नॉर्थ ईस्ट रीजन का इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स 2023 का ब्रोशर लॉन्च किया।

 

उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र परिषद ने वर्ष 2023 को इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिलेट्स 2023 घोषित किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भी विभिन्न अवसरों पर मोटे अनाज के प्रयोग करने का आह्वान कर रहे हैं। हरियाणा सरकार भी मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए अथक प्रयास कर रही है। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय मेले में भी बाजरे से तैयार कई स्वादिष्ट व स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन तैयार किए गए हैं।

 

इसके अलावा, बुधवार का दिन सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले के लिए और भी खास रहा। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने पूरे मंत्रिमंडल व सभी विधायकों के साथ राजहंस होटल में दोपहर का भोजन किया। इस दौरान मेले में सांस्कृतिक महाकुंभ भी देखने को मिला, जब विदेशी कलाकारों ने अपनी कला एवं संस्कृति का प्रदर्शन किया। 

 

अलग-अलग भाव, पहनावे, म्यूजिक तथा बोल सुना कर विदेशी कलाकारों ने दुनिया भर की सांस्कृतिक विविधताओं से माहौल को गुंजायमान कर दिया। सभी ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में क्लासिक से लेकर फोक तक अपनी प्राचीन परंपराओं को संजीव कर दिया। स्टेज पर जी-20 के थीम-एक धरा, एक परिवार, एक भविष्य की स्पष्ट झलक देखने को मिली।

 

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 22 Mar,2023 03:00 PM

img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!