बड़ी खबर: ईरान ने सऊदी में US एयरबेस को बनाया निशाना, अमेरिका का 'आंख' माने जाने वाला विमान डैमेज

Edited By Updated: 29 Mar, 2026 05:48 PM

iran targets us airbase in saudi arabia aircraft considered america s eye dam

रियाद/वॉशिंगटन: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका को बड़ा नुकसान हुआ है। सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान की ओर से किए गए मिसाइल और ड्रोन हमले में अमेरिकी वायुसेना का एक बेहद आधुनिक विमान क्षतिग्रस्त हो गया।

रियाद/वॉशिंगटन: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका को बड़ा नुकसान हुआ है। सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान की ओर से किए गए मिसाइल और ड्रोन हमले में अमेरिकी वायुसेना का एक बेहद आधुनिक विमान क्षतिग्रस्त हो गया।

हमले में 10 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक घायल
जानकारी के मुताबिक, इस हमले में 10 से ज्यादा अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले में अमेरिका का E-3 सेंट्री AWACS विमान नुकसान का शिकार हुआ है। यह एक एडवांस कमांड और कंट्रोल एयरक्राफ्ट है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में विमान को हुए नुकसान को देखा जा सकता है। इसके अलावा कुछ KC-135 टैंकर विमानों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है।

E-3 सेंट्री AWACS क्यों है खास?
यह विमान अमेरिकी वायुसेना के लिए बेहद अहम माना जाता है। यह आसमान से दुश्मन के विमानों और मिसाइलों पर नजर रखता है। यह लड़ाकू विमानों को दिशा और जानकारी देकर पूरे ऑपरेशन को कंट्रोल करता है। 1970 के दशक से लेकर अब तक अमेरिका की कई बड़ी सैन्य कार्रवाइयों में इसका इस्तेमाल हुआ है।

अमेरिका के लिए चुनौती
रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस विमान को नुकसान पहुंचना अमेरिका के लिए रणनीतिक तौर पर बड़ी समस्या है। इससे दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रखना और हमलों की योजना बनाना मुश्किल हो सकता है। सऊदी अरब का यह एयरबेस मध्य पूर्व में अमेरिका का एक अहम सैन्य केंद्र माना जाता है, इसलिए इस पर हमला काफी मायने रखता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!