मातम में बदलीं खुशियां: शादी के दिन ही उठीं दो बहनों की अर्थियां, संदिग्ध हालात में मौत से मचा हड़कंप

Edited By Updated: 22 Feb, 2026 01:59 PM

jodhpur sisters funeral processions taken out on wedding day

राजस्थान के जोधपुर जिले से एक ऐसी खबर आई है जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। जिस घर से शनिवार को दो बेटियों की डोली उठने वाली थी वहां शुक्रवार की रात मौत का तांडव हुआ। मनाई गांव में दो सगी बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिससे शादी...

Jodhpur Sisters Death : राजस्थान के जोधपुर जिले से एक ऐसी खबर आई है जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। जिस घर से शनिवार को दो बेटियों की डोली उठने वाली थी वहां शुक्रवार की रात मौत का तांडव हुआ। मनाई गांव में दो सगी बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिससे शादी की शहनाइयां मातम में बदल गईं।

आधी रात तक चलीं रस्में, सुबह हो गया कांड

मृतक बहनों की पहचान शोभा (25) और विमला (23) के रूप में हुई है। एडीसीपी (वेस्ट) रोशन मीणा के अनुसार शुक्रवार देर रात तक घर में शादी की रस्में और जश्न का माहौल था। आधी रात के करीब दोनों बहनें सोने चली गईं लेकिन तड़के करीब 4 बजे अचानक दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी। घबराए हुए परिवार वाले उन्हें लेकर जोधपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें: Potato Protest: इस देश में कभी 'Ban' था आलू! नफरत और डर की नजर से देखते थे लोग, वजह कर देगी हैरान!

पुलिस ने बीच में रुकवाया अंतिम संस्कार

घटना के बाद परिवार वाले गमगीन थे और बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। जब पुलिस को इसकी भनक लगी तो टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर अंतिम संस्कार रुकवा दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके।

जहर खाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जांच और अधिकारियों के बयान के अनुसार ऐसा संदेह है कि दोनों बहनों ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। हालांकि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: Labor Pain नहीं हुई बर्दाश्त तो तड़प रही गर्भवती ने खुद ही चीर लिया अपना पेट, बाहर आ गईं अंतड़ियां जिसके बाद...

पुलिस के सामने मुख्य सवाल:

अगर यह खुदकुशी है तो शादी के दिन ही ऐसा कदम क्यों उठाया गया?

क्या दोनों बहनों पर किसी तरह का कोई दबाव था?

यह भी पढ़ें: 40 मर्दों के बीच अकेली महिला, ऑफिस में खुलेआम दिखाते थे गंदी फिल्में, इतना ही नहीं आपत्तिजनक खिलौना तक...

क्या यह किसी तरह का फूड पॉइजनिंग का मामला है या कुछ और?

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल गांव में सन्नाटा पसरा है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!