Parliament Session: जेपी नड्डा को राज्यसभा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, सदन का नेता बनाया

Edited By Updated: 24 Jun, 2024 04:40 PM

jp nadda appointed leader of house in rajya sabha

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को सोमवार को राज्यसभा में सदन का नेता चुना गया। इस महीने की शुरुआत में नड्डा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कार्यभार संभाला था। उन्हें रसायन और उर्वरक मंत्रालय का भी प्रभार दिया गया था।

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को सोमवार को राज्यसभा में सदन का नेता चुना गया। इस महीने की शुरुआत में नड्डा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कार्यभार संभाला था। उन्हें रसायन और उर्वरक मंत्रालय का भी प्रभार दिया गया था। नड्डा सदन के नेता के तौर पर पीयूष गोयल की जगह लेंगे।

केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद यह उम्मीद की जा रही थी कि जेपी नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे, जिसे उन्होंने 2020 में मौजूदा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संभाला था।हालांकि, ऐसा लगता है कि नड्डा भाजपा प्रमुख के पद पर बने रहेंगे। पार्टी कानून के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तभी किया जाता है जब 50 प्रतिशत राज्यों में संगठनात्मक चुनाव पूरे हो जाएं, जो लगभग छह महीने तक चलने की संभावना है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!