JP नड्डा ने झामुमो नीत गठबंधन पर बोला हमला, कहा- वोट के लिए राज्य में घुसपैठियों को दे रहा संरक्षण

Edited By Updated: 23 Sep, 2024 04:26 PM

jp nadda attacks jmm led alliance says it is giving protection to

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो नीत गठबंधन को आड़े हाथ लेते हुए उस पर वोट के लिए राज्य में घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा' को हरी झंडी दिखाते हुए नड्डा...

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो नीत गठबंधन को आड़े हाथ लेते हुए उस पर वोट के लिए राज्य में घुसपैठियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा' को हरी झंडी दिखाते हुए नड्डा ने आरोप लगाया कि घुसपैठिए राज्य में जमीन हड़प रहे हैं और अपना आधार बढ़ा रहे हैं और यहां आदिवासी आबादी कम होती जा रही है।
PunjabKesari
JP नड्डा ने कांग्रेस को करार कहा ‘सबसे भ्रष्ट' पार्टी
जे पी नड्डा ने कहा कि, ‘‘राज्य में आदिवासी आबादी कम हो गई है। यह पहले 44 प्रतिशत थी और अब कम होकर 28 प्रतिशत रह गई है। घुसपैठिए और रोहिंग्या यहां जमीन कब्जा रहे हैं और आदिवासियों से विवाह कर रहे हैं, वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) वोट के लिए उन्हें संरक्षण प्रदान कर रहा है।'' नड्डा ने कांग्रेस को ‘सबसे भ्रष्ट' पार्टी करार देते हुए कहा कि वह अलगाववादियों और राष्ट्र विरोधी ताकतों को बढ़ावा देती है।
PunjabKesari
सिर्फ भाजपा ही आदिवासियों और झारखंड के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है: JP नड्डा
उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा एकमात्र पार्टी है जो आदिवासियों और झारखंड के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। राजद-झामुमो-कांग्रेस गठबंधन ने राज्य में आदिवासियों को धोखा दिया है।''

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!