भारत के 50वें CJI ने देशवासियों को दिया भरोसा: मैं हर मामले में नागरिकों का ध्यान रखूंगा

Edited By Updated: 09 Nov, 2022 12:45 PM

justice dhananjay y chandrachud  50th chief justice  cji

न्यायमूर्ति धनंजय वाई. चंद्रचूड़ ने भारत के 50वें प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) के रूप से बुधवार को पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई।  देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़...

नई दिल्ली:  न्यायमूर्ति धनंजय वाई. चंद्रचूड़ ने भारत के 50वें प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) के रूप से बुधवार को पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई।  देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ सुप्रीम कोर्ट पहुंचते ही अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। 

इससे पहले वह परिसर में मौजूद गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उसके बाद कहा कि वह जनता के हितों के लिए काम करेंगे, यही उनका उद्देश्य है। जब उनसे पूछा गया कि देश के लोगों को कैसे भरोसा दिलाएंगे कि न्यायपालिका उनके साथ है? जवाब में उन्होंने कहा कि मैं अपने कार्य से देश के लोगों को भरोसा दिलाऊंगा, सिर्फ शब्दों से ही नहीं।

बता दें कि उन्होंने न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित की जगह ली है, जिनका कार्यकाल 8 नवंबर को पूरा हुआ। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ 10 नवंबर 2024 तक दो साल के लिए इस पद पर रहेंगे।

भारत के प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने आगे कहा कि आम जनता की सेवा करना मेरी प्राथमिकता है। कृपया भरोसा रखें, मैं देश के सभी नागरिकों के लिए काम करूंगा। चाहे प्रौद्योगिकी हो या रजिस्ट्री हो...या न्यायिक सुधार हो, मैं हर मामले में नागरिकों का ध्यान रखूंगा। सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि भारतीय न्यायपालिका का नेतृत्व करना ‘‘बहुत बड़ा अवसर और जिम्मेदारी’’ है।

यह पूछने पर कि वह न्यायपालिका में लोगों के विश्वास को कैसे बनाए रखेंगे, इस पर सीजेआई ने कहा, ‘‘मैं न केवल शब्दों में बल्कि अपने काम से नागरिकों के बीच विश्वास सुनिश्चित करूंगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायाधीश चंद्रचूड़ को भारत के 50वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलायी। उन्होंने पूर्व प्रधान न्यायाधीश, न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित का स्थान लिया है जो मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!