पत्नी को कोबरा सांप से डसवाकर मार डालने वाले पति को केरल की अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

Edited By Updated: 13 Oct, 2021 04:20 PM

kerala court life imprisonment uthra murder case

पत्नी को सांप से डसवाकर मारने वाले पति को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। दरअसल,  केरल की एक सत्र अदालत ने कोबरा सांप का इस्तेमाल कर पत्नी की हत्या के मामले में पति को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

कोल्लम- पत्नी को सांप से डसवाकर मारने वाले पति को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। दरअसल,  केरल की एक सत्र अदालत ने कोबरा सांप का इस्तेमाल कर पत्नी की हत्या के मामले में पति को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

बता दें कि कोर्ट ने 11 अक्टूबर को सूरज एस कुमार को कोबरा का इस्तेमाल कर 25 वर्षीय पत्नी की हत्या करने, जहर देने, सबूत मिटाने और हत्या के प्रयास का दोषी ठहराया था।

दोषी को मृत्युदंड के बजाय उम्रकैद की सजा देने का फैसला किया
विशेष लोक अभियोजक (एसएसपी) जी मोहनराज ने बताया कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनोज एम ने कहा कि यह मामला दुर्लभ से दुर्लभतम है, लेकिन दोषी की उम्र (अब 28 साल) को देखते हुए उसे मृत्युदंड के बजाय उम्रकैद की सजा देने का फैसला किया है।

पहले 17 साल की सजा फिर उम्र कैद की सजा शुरू होगी
एसएसपी ने कहा कि अदालत ने कुमार को हत्या के प्रयास के अपराध में उम्रकैद, जहर देने के मामले में 10 साल और सबूत नष्ट करने के लिए सात साल की सजा सुनाई। उन्होंने यह भी कहा कि अदालत ने विशेष रूप से निर्देश दिया है कि दोषी को पहले जहर देने और सबूत नष्ट करने के जुर्म में कुल 17 साल की सजा दी जाएगी। उसके बाद उसकी उम्र कैद की सजा शुरू होगी।

वहीं, अतिरिक्त लोक अभियोजक एके मनोज ने भी आदेश की पुष्टि की और बताया कि अदालत ने कहा है कि कुमार को दी गई दो आजीवन कारावास की सजा एक साथ चलेगी।

वकील ने बताया कि अदालत ने दोषी पर कुल 5.85 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। उन्होंने कहा कि अदालत ने मौत की सजा नहीं देने का एक और कारण दोषी के आपराधिक इतिहास की कमी बताया है।

फैसले से संतुष्ट नहीं पीड़िता की मां
सजा सुनाए जाने के बाद, पीड़िता की मां ने बताया कि वह फैसले से संतुष्ट नहीं हैं क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि दोषी को मौत की सजा दी जाएगी। गौरतलब है कि सूरज ने पिछले साल मई में अपनी पत्नी उथरा को सोते समय कोबरा से डसवा कर मार डाला था।


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!