PM मोदी के बाद खरगे और राहुल ने भी करूर की घटना पर जताया दुख

Edited By Updated: 27 Sep, 2025 11:38 PM

kharge and rahul expressed grief over the karur incident

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तमिलनाडु के करूर में मची भगदड़ की घटना में कई लोगों की मौत पर शनिवार को दुख जताया और पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे राहत एवं बचाव कार्य में हर संभव सहयोग करें।

नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तमिलनाडु के करूर में मची भगदड़ की घटना में कई लोगों की मौत पर शनिवार को दुख जताया और पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे राहत एवं बचाव कार्य में हर संभव सहयोग करें। खरगे ने ‘एक्स' पर पोस्ट किया, "तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली में हुई दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद भगदड़ से बहुत व्यथित हूं, जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान चली गई। हम शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। हमारी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।"

उन्होंने कहा, "मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने और राहत और त्वरित चिकित्सा सहायता में अधिकारियों के साथ मिलकर काम करने का आग्रह करता हूं।" राहुल गांधी ने कहा, "तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली में हुई दुखद घटना से बहुत दुखी हूं, जिसने कई बहुमूल्य जिंदगियां छीन लीं। मेरी संवेदनाएं उनके प्रियजनों के साथ हैं और मैं उन सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का आह्वान किया कि वे पीड़ितों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता देने और राहत और बचाव प्रयासों में अधिकारियों के साथ मिलकर काम करें। तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख विजय के नेतृत्व में करुर में आयोजित एक रैली में शनिवार को भगदड़ मच जाने से कम से कम 36 लोगों की मौत हो गयी जबकि कई अन्य घायल हो गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!