कस्टम विभाग ने शाहरूख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका, बैग से मिले 18 लाख रुपए की....

Edited By Updated: 12 Nov, 2022 03:02 PM

king khan bollywood shahrukh khan customs department

लीवुड के किंग खान शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने रोक लिया। AIU सूत्रों के मुताबिक, शारजाह से आ रहे शाहरुख खान के पास से महंगी घड़ियों के कवर मिले थे जिनकी कीमत 18 लाख रुपये बताई जा रही है। जिसके लिए उन्हें 6.83 लाख कस्टम ड्यूटी भरनी...

नेशनल डेस्क: बाॅलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने रोक लिया। AIU सूत्रों के मुताबिक, शारजाह से आ रहे शाहरुख खान के पास से महंगी घड़ियों के कवर मिले थे जिनकी कीमत 18 लाख रुपये बताई जा रही है। जिसके लिए उन्हें 6.83 लाख कस्टम ड्यूटी भरनी पड़ी।जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से आए थे। उसके बाद T-3 टर्मिनल पर उन्हें रोक लिया गया। 

हालांकि पूछताछ के बाद शाहरुख खान ने एजेंसियों को कस्टम ड्यूटी भरी और सुबह 5 बजे पेनाल्टी के तौर पर कस्टम ड्यूटी भरी गई। जिसके बाद किंग खान और उनके मैनेजर को जाने की परमिशन दी गई।

बता दें, शाहरुख खान अपनी टीम के साथ प्राइवेट चार्टर से दुबई में एक इवेंट में शामिल होने पहुंचे थे। जब वो इस प्राइवेट चार्टर प्लेन से वापस लौटे तो उन्हें चैकिंग के लिए रोक लिया गया. और कस्टम अधिकारियों ने शाहरुख़ खान और उनकी टीम के बैग में लाखों रुपए कीमत की घड़ियां पाई। जिसके बाद  कस्टम ने सभी को रोक बैग की जांच की गई।

कस्टम ऑफिसर ने जब चैकिंग की तो बैग में कई महंगी घड़िया जैसे Babun & Zurbk घड़ी, Rolex घड़ी के 6 डिब्बे Spirit ब्रांड की घड़ी, ऐपल सीरीज की घड़ियां मिली। वहीं अधिकारियों ने जब घड़ियों का मुल्य़ांन किया तो सभी घड़ियों पर 17 लाख 56 हज़ार 500 रुपए की कस्टम ड्यूटी बनी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!