'मुझसे कोई गलती नहीं हुई, मंत्रालय बदलना रूटीन प्रोसेस' किरेन रिजिजू ने केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री के रूप में संभाला पदभार
Edited By Anu Malhotra,Updated: 19 May, 2023 12:13 PM

किरेन रिजिजू ने केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री के रूप में आज पदभार संभाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये मंत्रालय बहुत उपयोगी मंत्रालय है और यहां पर बहुत कुछ काम कर सकते हैं।
नई दिल्ली: किरेन रिजिजू ने केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री के रूप में आज पदभार संभाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये मंत्रालय बहुत उपयोगी मंत्रालय है और यहां पर बहुत कुछ काम कर सकते हैं। प्रधानमंत्री जी का भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का जो सपना है उसमें मैं देख सकता हूं कि इस मंत्रालय का बहुत बड़ा योगदान होगा। मैं प्रधानमंत्री का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे अलग-अलग मंत्रालय में काम करने का मौका दिया। इसकेसाथ ही उन्होंने कहा कि मुझसे कोई गलती नहीं हुई, मंत्रालय बदलना रूटीन प्रोसेस है।
बता दें कि केंद्रीय मंत्रिपरिषद में वीरवार को चौंकाने वाले एक बदलाव के तहत किरेन रीजीजू को विधि एवं न्याय मंत्री के पद से हटाकर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का जिम्मा सौंप दिया गया। संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल अब देश के विधि व न्याय (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री बन गए हैं। मेघवाल को स्वतंत्र प्रभार दिए जाने के बाद इस महत्वपूर्ण मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में काम कर रहे सत्य पाल (एसपी) सिंह बघेल को हटाकर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री का जिम्मा सौंप दिया गया।
Related Story

Aadhaar Card Update: UIDAI का बड़ा ऐलान- बिना Document के मोबाइल नंबर होगा अपडेट, जानिए पूरा...

WhatsApp Alert: अब कोई नहीं कर पाएगा परेशान! स्पैम और अनचाहे नंबरों को ऐसे करें ब्लॉक, यहां जानें...

वंदे भारत में बदलने वाला है सफर का स्वाद, रेल मंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश

8th Pay Commission को लेकर बड़ा अपडेट, केंद्रीय मंत्री ने संसद में दी बड़ी जानकारी, जानें कब से...

विदेश मंत्री जयशंकर ने इजराइल के उद्योग मंत्री से की मुलाकात

मनरेगा बना जी राम जी...क्या नाम बदलने से बदलेगी योजना की हकीकत?

जब वंदे मातरम् के 100 साल पूरे हुए थे तब संविधान का गला घोंट दिया गया था: प्रधानमंत्री मोदी

बारात आने से पहले दुल्हन ने लगाया मौत को गले, जानें वजह

इस देश में कंडोम बेचने पर लगा है बैन, फिर भी होती है तस्करी, लोग एक-दूसरे को देते हैं उपहार के रूप...

IndiGo Flights Crisis: अब नो टेंशन! IndiGo यात्रियों के लिए बड़ी खबर, SpiceJet ने संभाली कमान, 22...