जानिए कब लगेगा इस साल का पहला और आखिरी चंद्रग्रहण, कहां दिखेगा और सूतक काल में क्या करें, क्या न करें

Edited By Updated: 26 Jul, 2025 01:16 PM

know when this year s last lunar eclipse will occur where will be visible

साल 2025 का पहला और अंतिम चंद्रग्रहण 7-8 सितंबर की रात को लगेगा और यह भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में साफ दिखाई देगा। धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टि से भी यह घटना बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।

नेशनल डेस्क: साल 2025 का पहला और अंतिम चंद्रग्रहण 7-8 सितंबर की रात को लगेगा और यह भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में साफ दिखाई देगा। धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टि से भी यह घटना बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।

ग्रहण का समय और अवधि
- ग्रहण की शुरुआत – 7 सितंबर रात 9:57 बजे

- खग्रास (पूर्ण ग्रहण) की शुरुआत – रात 11:01 बजे

- ग्रहण का मध्य – रात 11:42 बजे

- खग्रास समाप्त – रात 12:23 बजे

- ग्रहण पूर्ण रूप से समाप्त – 8 सितंबर रात 1:26 बजे

- कुल अवधि – 3 घंटे 29 मिनट

कहां दिखेगा चंद्रग्रहण?
भारत में – हर कोने से साफ दिखाई देगा

यूरोप में – इंग्लैंड, इटली, जर्मनी, फ्रांस आदि

अफ्रीका में – कई देशों में चंद्रमा उदय के बाद दिखेगा

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में – चंद्रास्त के समय दिखाई देगा

भारत और एशिया में इसे शुरुआत से अंत तक देखा जा सकेगा।

धार्मिक मान्यता और सूतक काल
सूतक काल की शुरुआत – 7 सितंबर दोपहर 12:57 बजे

सूतक समाप्त – ग्रहण खत्म होते ही 8 सितंबर रात 1:26 बजे

क्या करें?
- स्नान, दान, मंत्र जाप और ध्यान
- तिल, वस्त्र, चांदी, घी और मौसमी फल का दान

क्या न करें?
- भगवान की प्रतिमा को स्पर्श
- अनावश्यक भोजन, नाखून काटना, सिलाई, नींद
- गर्भवती महिलाओं को नुकीली चीजें और भारी काम से बचना चाहिए

धार्मिक महत्व
शास्त्रों के अनुसार, ग्रहण काल में किए गए पुण्य कार्यों का फल कई गुना बढ़ जाता है। इसलिए भक्तों को इस दौरान मंत्र जप और ध्यान में समय बिताना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!