कोलकाता: आरजी कर कांड के दोषी की 11 साल की भतीजी का शव अलमारी से लटका मिला, लोगों में आक्रोश

Edited By Updated: 21 Oct, 2025 05:10 PM

kolkata 11 year old girl death sanjay roy niece

कोलकाता के अलीपुर विद्यासागर कॉलोनी में 11 साल की बच्ची का शव अलमारी के फ्रेम से लटका पाया गया। मृतका संजय रॉय की भतीजी थी। परिवार ने बताया कि रविवार रात से बच्ची लापता थी। दरवाजा बंद देखकर शक होने पर घर तोड़ा गया और शव मिला। उसे तुरंत एसएसकेएम...

नेशनल डेस्क : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। अलीपुर के विद्यासागर कॉलोनी में रविवार रात एक 11 साल की बच्ची का लटकता हुआ शव बरामद किया गया। मृत बच्ची आरजी कर दुष्कर्म और हत्या मामले में दोषी संजय रॉय की भतीजी थी। इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश फैला दिया, जिसके बाद पुलिस ने बच्ची के माता-पिता को सुरक्षित थाने ले गई।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, रविवार रात विद्यासागर कॉलोनी में 11 वर्षीय बच्ची का शव एक अलमारी के फ्रेम से लटकता हुआ मिला। बच्ची के गले में रस्सी बंधी थी। मृतका संजय रॉय की बड़ी बहन की बेटी थी। बताया जा रहा है कि संजय की बड़ी बहन की मृत्यु के बाद उनकी छोटी बहन बच्ची की देखभाल कर रही थी। बाद में बच्ची के पिता ने छोटी बहन से शादी कर ली थी।

परिवार का कहना है कि रविवार रात से बच्ची लापता थी। कुछ देर तक उसका पता नहीं चलने पर परिवार को शक हुआ। घर का दरवाजा बंद देखकर परिवार वालों ने खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश करने पर परिवार वालों ने बच्ची का शव अलमारी से लटकता हुआ पाया। आनन-फानन में उसे कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!