विदेशी महिला ने पहली बार चखी आलू-पूड़ी, मजेदार रिएक्शन से इंटरनेट पर मचा तहलका ! 25 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

Edited By Updated: 06 Jan, 2025 01:59 PM

korean woman s reaction after tasting aloo poori has 25 million views

भारत के खाने का क्रेज पूरी दुनिया में बढ़ा है, और सोशल मीडिया पर कई वीडियो इस बात का सबूत बनते जा रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल ...

International Desk: भारत के खाने का क्रेज पूरी दुनिया में बढ़ा है, और सोशल मीडिया पर कई वीडियो इस बात का सबूत बनते जा रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक कोरियाई महिला पहली बार आलू-पूड़ी देखती और इसका  स्वाद लेती है तो उसका रिएक्शन बेहद दिलचस्प और मजेदार होता है। इस वायरल वीडियो में एक कोरियाई महिला आलू-पूड़ी खाती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में एक भारतीय शख्स उसे प्लेट में आलू-पूड़ी लाकर देता है और महिला को बताता है कि यह आलू-पूड़ी है। इसके बाद वह महिला चाव से पूरी खाती है। जैसे ही महिला ने पूरी खाई, वह अपनी खुशी और हैरानगी को छिपा नहीं पाई और उसका चेहरा देखने लायक होता है।

 

महिला का रिएक्शन इस स्वादिष्ट भारतीय डिश के लिए सुखद है और उसके इस अनोखे रिएक्शन को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों का दिल छू गया। इस वीडियो को बनाते हुए भारतीय शख्स बताता है कि यह महिला उसकी साली है और यह पहली बार आलू-पूड़ी टेस्ट कर रही है। कुछ समय बाद, शख्स हंसी मजाक में यह भी बताता है कि महिला अब तक पांच पूड़ियां खा चुकी है, और अब उसे किमची और चावल की याद आ रही है। इसके बाद वीडियो में वह महिला का मस्त रिएक्शन देखा जा सकता है, जो बहुत ही मनोरंजक है और भारतीय भोजन के प्रति उसकी तारीफ को दर्शाता है। 


 

यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @subtle_crazykorea से शेयर किया गया था, और अब तक  इसे 25 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कोरियाई  वीडियो पर ढेर सारे कमेंट्स भी आए हैं, जिसमें लोग कोरियाई महिला के रिएक्शन की सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "भारतीय भोजन इस धरती पर सबसे स्वादिष्ट है, और यह तभी सही है जब वह स्वच्छ हो।" वहीं, एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा, "कोरियाई लोग बिना चावल और किमची के नहीं रह सकते।" साथ ही, एक और यूजर ने महिला के "पूरी" बोलने के तरीके को भी बहुत पसंद किया और लिखा, "मुझे उसका 'पूरी' बोलने का तरीका बहुत अच्छा लगा।" 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!