कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली, खेत में काम कर रही महिला की मौत

Edited By Updated: 26 Jul, 2025 01:06 AM

lightning struck like a disaster woman working in the field died

कौशांबी जिले के करारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खेत में काम कर रही एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ गांव निवासी केसरी देवी (50)आज शाम धान के खेत में काम कर...

नेशनल डेस्क: कौशांबी जिले के करारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से खेत में काम कर रही एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार करारी थाना क्षेत्र के जमदुआ गांव निवासी केसरी देवी (50)आज शाम धान के खेत में काम कर रही थी, तभी अचानक तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिर गई।

उन्होंने बताया कि इसकी चपेट में आने से केसरी देवी गंभीर रूप से झुलस गई। आसपास काम कर रहे लोग महिला को गंभीर हालत में लेकर उसके घर की ओर चले, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष विनीत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!