तमिलनाडु में बड़ा सड़क हादसा: 55 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 8 लोगों की मौत

Edited By Updated: 30 Sep, 2023 10:15 PM

major road accident in tamil nadu bus filled with 55 passengers fell into ditch

तमिलनाडु के पहाड़ी जिले नीलगिरि में शनिवार को एक पर्यटक बस के खाई में गिरने से कम से आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि मृतकों में चार महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।

नेशनल डेस्कः तमिलनाडु के पहाड़ी जिले नीलगिरि में शनिवार को एक पर्यटक बस के खाई में गिरने से कम से आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि मृतकों में चार महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। 

मृतक तेनकासी जिले के काडयम के रहने वाले थे। वे लोग घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने बताया कि चालक के नियंत्रण खोने के बाद बस खाई में गिर गई, जिसके बाद पुलिसकर्मी और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। ज्यादातर घायलों को इलाज के लिए पास स्थित कोयंबटूर भेजा गया है। 

राज्यपाल ने जताया दुख
वहीं घटना पर तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि नीलगिरी के कुन्नूर के पास एक बस दुर्घटना में लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना है। 

सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
वहीं घटना पर सीएम स्टालिन ने दुख व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया। सीएम ने कहा कि मृतकों के परिजनों के लिए 8-8 लाख रुपये और घायलों को एक-एक लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं जो लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं, उनको 50 हजार की राशि मिलेगी।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!