Edited By Tanuja,Updated: 16 Aug, 2026 04:48 PM

एक शख्स की क्लॉग हजारों जूते-चप्पलों के बीच खो गई। काफी तलाश के बाद उसने ChatGPT को क्लॉग की तस्वीर भेजकर मदद मांगी। वायरल वीडियो में दावा है कि AI ने खोई हुई क्लॉग पहचानने में उसकी मदद की। वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर लोग AI के इस अनोखे इस्तेमाल...
Dubai: अक्सर सभी लोग ChatGPT का इस्तेमाल पढ़ाई, नौकरी और जानकारी जुटाने से लेकर कर रहे हैं लेकिन अब रोजमर्रा की परेशानियां सुलझाने के लिए भी इसका इस्तेमाल होने लगा है। इसका एक मजेदार उदाहण सामने आया है सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा और लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। एक शख्स की क्लॉग चप्पल सैकड़ों-हजारों जूतों के बीच खो गई। जब इंसानी आंखें उसे नहीं ढूंढ पाईं तो उसने ChatGPT की मदद ली और फिर जो हुआ, उसका वीडियो वायरल हो गया। इंस्टाग्राम यूजर शुभांग बोरकर ने इस पूरे वाक्या का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में बड़ी संख्या में जूते-चप्पल एक जगह बिखरे नजर आ रहे हैं। बताया गया कि शख्स की क्लॉग इन जूतों के ढेर में कहीं खो गई थी।
काफी तलाश करने के बावजूद उसे अपनी चप्पल नहीं मिल रही थी। तंग आकर शख्स ने जूतों के इस बड़े ढेर की तस्वीर खींची और उसे ChatGPT के सामने रख दिया। उसने AI से अपनी खोई हुई चप्पल पहचानने में मदद मांगी। वायरल वीडियो के मुताबिक ChatGPT ने तस्वीर को देखकर संभावित क्लॉग की पहचान करने में मदद की। इसके बाद शख्स को अपनी खोई हुई चप्पल मिल गई। यही छोटा सा प्रयोग सोशल मीडिया यूजर्स के लिए मनोरंजन का बड़ा कारण बन गया। वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे AI के रोजमर्रा के इस्तेमाल का मजेदार उदाहरण बताया तो कुछ ने मजाक में कहा कि अब इंसानों को अपनी आंखों से चीजें ढूंढने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
एक यूजर ने AI के इस इस्तेमाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी छोटी चीजों के लिए AI पर निर्भरता लोगों की अपनी सोचने और देखने की क्षमता को कमजोर कर सकती है। वहीं दूसरे यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि करोड़ों डॉलर की AI तकनीक का इस्तेमाल आखिरकार चप्पल ढूंढने के लिए किया जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो में ChatGPT द्वारा चप्पल की पहचान करने को लेकर सवाल भी उठए जा रहे है लेकिन शख्स के इस अनोखे प्रयोग ने सोशल मीडिया पर जरूर खूब ध्यान खींचा है।