मिजोरम की राजधानी आइजोल पहली बार जुड़ेगा रेल मार्ग से, PM मोदी आज दिखाएंगे 3 ट्रेनों को हरी झंडी

Edited By Updated: 13 Sep, 2025 05:51 AM

mizoram s capital aizawl will be connected by rail for the first time

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को मिजोरम की राजधानी आइजोल के निकट सायरंग रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर दिल्ली (आनंद विहार) को जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस को रवाना करेंगे। मोदी यहां से गुवाहाटी तथा कोलकाता जाने वाली ट्रेनों को भी हरी झंडी...

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को मिजोरम की राजधानी आइजोल के निकट सायरंग रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर दिल्ली (आनंद विहार) को जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस को रवाना करेंगे। मोदी यहां से गुवाहाटी तथा कोलकाता जाने वाली ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। 

असम की सीमा से लगे बइरवी से सायरंग तक रेल लाइन बनाने का कार्य पूरा हो गया है, जिसे इंजीनियरिंग के हिसाब से चुनौतीपूर्ण माना जा रहा था। इस 53 किलोमीटर के रेल मार्ग पर 48 सुरंगें हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को यहां सायरंग स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद संवाददाताओं को बताया कि मोदी के राजधानी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के साथ ही आइजोल दिल्ली से जुडने वाली पूर्वोत्तर राज्यों की चौथी राजधानी बन जाएगा। 

उन्होंने बताया कि बइरबी से सायरंग के बीच रेल लाइन बनाना बड़ा दुष्कर कार्य था, लेकिन मोदी के द्दढ़ संकल्प और रेलवे के अभियंताओं एवं कर्मियों की कड़ी मेहनत से यह कार्य संभव हो सका है। इस लाइन पर बना एक पुल तो देश की रेल लाइनों पर बने पुलों में दूसरा सबसे ऊंचा पुल है। 

114 मीटर ऊंचे इस पुल की ऊंचाई दिल्ली की कुतुब मीनार से भी 42 मीटर ज्यादा है। वैष्णव ने कहा कि श्री मोदी पूर्वोत्तर राज्यों में रेल संपर्क बढ़ाने बहुत जोर दे रहे हैं, इसी क्रम में मिजोरम की राजधानी आइजोल रेल नेटवकर् से जुड़ने जा रही है। देश में रेल संपर्क और ट्रेन में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए इस वर्ष का रेल बजट दो लाख 65 हजार करोड़ रुपये से अधिक का रखा गया है। 

उन्होंने कहा कि मिजोरम की राजधानी के रेल नेटवर्क से जुड़ जाने से न केवल यहां के लोगों को आने-जाने में बड़ी सहूलियत होगी बल्कि देश के विभिन्न भागों से अनेक प्रकार की वस्तुएं लाई जा सकेंगी। यहां के उत्पाद खासकर बांस से बनी वस्तुएं और अदरक देश के दूसरे विभिन्न स्थानों पर भेजी जा सकेंगी। इससे रोजगार के साधन बढ़ने के साथ ही लोगों की आय बढ़ेगी। मोदी मिजोरम की 9000 करोड़ रुपये से अधिक की रेल, सड़क,ऊर्जा, खेल आदि परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी यहां करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!