Monsoon Rain: अगले 7 दिन तक 29 राज्यों में भयंकर तूफान-बारिश का अलर्ट, देखें लिस्ट

Edited By Updated: 24 May, 2025 08:16 AM

monsoon imd monsoon south india  north west india rain alert

देश के एक हिस्से में मानसून की दस्तक हो रही है, तो दूसरे हिस्से में लू जानलेवा साबित हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को देशभर के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। दक्षिण भारत में मानसून के शुरुआती कदम पड़ चुके हैं, वहीं उत्तर-पश्चिम भारत...

नई दिल्ली: देश के एक हिस्से में मानसून की दस्तक हो रही है, तो दूसरे हिस्से में लू जानलेवा साबित हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को देशभर के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। दक्षिण भारत में मानसून के शुरुआती कदम पड़ चुके हैं, वहीं उत्तर-पश्चिम भारत भीषण गर्मी से झुलस रहा है।

मानसून ने दी दक्षिण भारत में दस्तक
मौसम विभाग के मुताबिक, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में शनिवार से मानसून सक्रिय हो जाएगा। अगले कुछ दिनों में यह मानसून पूर्वोत्तर राज्यों को भी कवर कर लेगा। 4 से 5 जून तक इसके मध्य और पूर्वी भारत तक पहुंचने की संभावना है। इससे देश के अधिकांश हिस्सों में राहत की उम्मीद की जा रही है।

एक दिन, दो रेड अलर्ट

IMD ने आज के लिए दो गंभीर रेड अलर्ट जारी किए हैं —

  1. भीषण बारिश: पश्चिमी तटों पर (गुजरात, कोंकण, गोवा, कर्नाटक और केरल) अगले 24 घंटों में 200 मिमी तक बारिश हो सकती है। अगले 7 दिनतक इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

  2. लू का प्रकोप: राजस्थान के जैसलमेर में शुक्रवार को पारा 48°C पहुंच गया। राज्य के कई हिस्सों में 27 मई तक लू के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में तूफान बना जानलेवा
उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश ने तबाही मचाई है। बीते तीन दिनों में तूफान से जुड़ी घटनाओं में 60 लोगों की जान जा चुकी है। मौसम की खराबी के कारण लखनऊ और दिल्ली के बीच चार फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा।

कहां-कहां जारी हुआ तूफान और बारिश का अलर्ट?
IMD ने 29 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों - जिनमें केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, पूर्वोत्तर के सभी राज्य, ओडिशा, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान शामिल हैं - के लिए आंधी, बारिश और तूफान का चेतावनी जारी की है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में ओले गिरने की संभावना जताई गई है।

केरल में समुद्र उफान पर, मछुआरों को चेतावनी
केरल में समुद्री गतिविधियों को लेकर भी रेड अलर्ट है। तटीय इलाकों में तेज तूफान और ऊंची लहरों की संभावना के चलते 23 से 27 मई तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है। कर्नाटक और लक्षद्वीप तटों पर भी यही प्रतिबंध लागू किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!