IMD Rain Alert: इन 5 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा, इस राज्य में अगले 24 घंटे तक भारी बारिश की संभावना

Edited By Updated: 27 Jun, 2025 08:36 AM

monsoon season  rain floods landslides delhi rain gujarat rain

भारत में मॉनसून का दौर अब राहत से ज्यादा आफत लेकर आया है। देश के कई हिस्से बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की मार झेल रहे हैं। कहीं नदियां उफान पर हैं, तो कहीं पहाड़ दरक रहे हैं। राजधानी दिल्ली से लेकर गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार और यूपी तक...

नेशनल डेस्क: भारत में मॉनसून का दौर अब राहत से ज्यादा आफत लेकर आया है। देश के कई हिस्से बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की मार झेल रहे हैं। कहीं नदियां उफान पर हैं, तो कहीं पहाड़ दरक रहे हैं। राजधानी दिल्ली से लेकर गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार और यूपी तक मानसून ने हर तरफ अपनी ताकत दिखाई है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश: धर्मशाला में बादल फटा, मजदूर बहे, हाहाकार
हिमाचल के धर्मशाला में बादल फटने से तबाही का मंजर फैल गया। हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे कई मजदूर अचानक आई बाढ़ में बह गए, जिनमें से पांच के शव बरामद हो चुके हैं। बाकी की तलाश जारी है। प्रदेश के कई इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं भी दर्ज की गई हैं।

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में पहाड़ दरका, केदारनाथ यात्रा रोकी गई
रुद्रप्रयाग के मुनकटिया इलाके में भारी बारिश के बाद अचानक पहाड़ दरकने लगा। चट्टानें हाईवे पर गिरने लगीं जिससे केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को सोनप्रयाग में ही रोक दिया गया। पूरे राज्य में कई जगहों पर भूस्खलन और जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

गुजरात: सूरत-नवसारी जलमग्न, कावेरी नदी उफान पर
गुजरात में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से अहमदाबाद, सूरत और नवसारी जैसे शहर बुरी तरह प्रभावित हैं। नवसारी में कावेरी नदी का जलस्तर खतरे के पार चला गया है, जिससे किनारे बसे मंदिर पानी में डूब चुके हैं। प्रशासन ने लोगों को नदी किनारे न जाने की अपील की है।

महाराष्ट्र: मुंबई-पालघर में येलो अलर्ट, नदियों में उफान
बुलढाणा में भारी बारिश के कारण कंचनगंगा नदी उफान पर है, जिससे मुंबई-नागपुर हाईवे पर जलजमाव हो गया है। कारें डूब गईं, दुकानों में पानी भर गया। मुंबई, रायगढ़, ठाणे और पालघर में येलो अलर्ट जारी है और अगले 24 घंटे तक भारी बारिश की संभावना है।

बिहार: बिजली गिरने का खतरा, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट
बिहार में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पश्चिमी चंपारण, बेगूसराय, भागलपुर, अररिया, पूर्णिया समेत कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा जताया गया है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

उत्तर प्रदेश: धीमी हुई मानसून की रफ्तार, लेकिन अलर्ट बरकरार
यूपी में मानसून की रफ्तार कुछ धीमी हुई है, लेकिन अगले 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।

 राजस्थान: बीकानेर से उदयपुर तक बारिश की संभावना
बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, अजमेर, उदयपुर, सवाईमाधोपुर जैसे जिलों में सुबह से ही बिजली की गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य में मॉनसून धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है।

दिल्ली-NCR: बादल छाए, पर बारिश अभी दूर
दिल्ली में बादलों की आवाजाही तो है लेकिन बारिश ने अब तक दस्तक नहीं दी है। तेज उमस और तापमान ने लोगों को परेशान कर रखा है। हालांकि, मौसम विभाग ने 27 जून को हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जो राहत की उम्मीद जगा रहा है।

जम्मू-कश्मीर: डोडा और कठुआ में बाढ़ जैसे हालात
डोडा-भद्रवाह हाईवे पर बारिश के बाद भारी पानी भर गया। कठुआ के कोट पन्नू में दरिया में फंसे दो लड़कों को SDRF और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किया गया। प्रशासन ने लोगों से नदी और नालों के पास न जाने की सख्त चेतावनी दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!