गंगा का पानी अब भी स्वच्छ! महाकुंभ में 63 करोड़ से अधिक श्रद्धालु कर चुके स्नान

Edited By Updated: 24 Feb, 2025 11:32 PM

more than 63 crore devotees have taken bath in maha kumbh

आस्था के सबसे बड़े समागम प्रयागराज महाकुंभ में देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं का आगमन सोमवार को भी जारी रहा और 1.30 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के संगम में स्नान के साथ स्नानार्थियों की संख्या 63 करोड़ को पार कर गई। मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों...

नेशनल डेस्क : आस्था के सबसे बड़े समागम प्रयागराज महाकुंभ में देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं का आगमन सोमवार को भी जारी रहा और 1.30 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के संगम में स्नान के साथ स्नानार्थियों की संख्या 63 करोड़ को पार कर गई। मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को शाम आठ बजे तक 1.30 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई । इस तरह 13 जनवरी से प्रारंभ हुए महाकुंभ में अभी तक 63.36 करोड़ लोगों ने स्नान कर लिया है।

प्रयागराज के जिलाधिकारी रवींद्र मांदड़ ने महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियों के बारे में ‘पीटीआई -वीडियो' को बताया, “महाशिवरात्रि को लेकर हमारी पूरी तैयारी है। सभी शिवालयों में स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां की गई हैं।” उन्होंने बताया, “सभी स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं को सकुशल स्नान कराने की तैयारी है। अभी तक 63 करोड़ से अधिक श्रद्धालु गंगा और संगम में स्नान कर चुके हैं।” सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक, 26 फरवरी को शिवरात्रि के अंतिम स्नान पर्व तक गंगा और संगम में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 65 करोड़ से भी ऊपर पहुंच सकती है।

महाकुंभ में 73 देशों के राजनयिक और भूटान नरेश नामग्याल वांगचुक समेत तमाम देशों के अतिथि यहां अमृत स्नान करने पहुंचे। यही नहीं, नेपाल से 50 लाख से अधिक लोग अब तक त्रिवेणी के पवित्र जल में स्नान कर चुके हैं। अब तक के कुल स्नानार्थियों की संख्या का विश्लेषण करें तो सर्वाधिक करीब आठ करोड़ श्रद्धालुओं ने मौनी अमावस्या पर स्नान किया था, जबकि 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के अवसर पर अमृत स्नान किया था।

एक फरवरी और 30 जनवरी को दो-दो करोड़ के पार और पौष पूर्णिमा पर 1.7 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई। इसके अलावा बसंत पंचमी पर 2.57 करोड़ श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में स्नान किया। माघी पूर्णिमा के महत्वपूर्ण स्नान पर्व पर भी दो करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!