Mumbai Worli Sea Link : इनोवा कार से पहुंचा बांद्रा-वर्ली सी लिंक, पुल से खड़े होकर अरब सागर में लगा दी छलांग

Edited By Updated: 21 Sep, 2023 01:45 PM

mumbai man jumps from bandra worli sea link

मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक से 33 वर्षीय एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार तड़के अरब सागर में छलांग लगा दी, जिसे बचाने के लिए खोज अभियान शुरू कर दिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि भारतीय नौसेना और तटरक्ष

नेशनल डेस्क: मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक से 33 वर्षीय एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार तड़के अरब सागर में छलांग लगा दी, जिसे बचाने के लिए खोज अभियान शुरू कर दिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि भारतीय नौसेना और तटरक्षकों की मदद से मुंबई पुलिस व दमकल विभाग व्यक्ति का पता लगाने के लिए अभियान में जुटे हैं। अधिकारी के मुताबिक, घटना बृहस्पतिवार तड़के चार बजे की है, जब पश्चिमी मुंबई के जोगेश्वरी के रहने वाले विनय यादव ने केबल वाले इस पुल से समुद्र में छलांग लगा दी।

अधिकारी के मुताबिक, पेशे से चालक यादव एक इनोवा कार में यहां आया और गाड़ी को पुल पर खड़ी कर समुद्र में छलांग लगा दी। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग ने खोज अभियान शुरू किया लेकिन जब उन्हें अभियान में मुश्किलें आईं तो भारतीय तटरक्षक व नौसेना को भी इसमें शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि यादव ने समुद्र में छलांग क्यों लगाई, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। 31 जुलाई को 57 वर्षीय एक व्यक्ति ने सी लिंक से छलांग लगाई थी और नौसेना एवं तटरक्षकों ने खोज अभियान में व्यक्ति का शव बरामद किया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!