मुर्मू ने 54 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से किया सम्मानित, पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं

Edited By Updated: 23 Mar, 2023 02:19 AM

murmu honored 54 celebrities with padma awards

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2023 के लिए प्रथम चरण में 54 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया।

नेशनल डेस्क : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2023 के लिए प्रथम चरण में 54 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में तीन पद्म विभूषण, चार पद्म भूषण और सैंतालीस पद्म पुरस्कार प्रदान किए। पहले चरण में पद्म पुरस्कार पाने वालों में प्रो़ बालकृष्ण दोषी (मरणोपरांत), जाकिर हुसैन तथा सोमनहल्ली मल्लय्य कृष्ण को पद्म विभूषण, कुमार मंगलम बिरला , सुमन कल्याणपुर, प्रो़ कपिल कपूर तथा कमलेश डी पटेल को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

पद्म से सम्मानित होने वाले में जोधाईया बाई बेगा, उषा बारले, डा़ सकुरांत्रि चन्द्रशेखर, रामन चेरुवयल, भानु भाई चुनीलाल चितारा, श्री नरेन्द्र चंद देववर्मा (मरणोपरांत) बडीबेन गोपाल, माफी शडयान, हेमचंद गोस्वामी, प्रीतिकना गोस्वामी, डा़ मोदादुग्गु विजय गुप्ता, बिलशाद हुसैन, भीखूरामजी इदाते, डा़ रतन सिंह जग्गी, विक्रम बहादुर जमातिया, राकेश राधेश्याम झुंझुनूं वाला (मरणोपरांत), गुरु फिरु थिरुविडेमरुथुर कुप्पैया कल्याणसुंदरम, डा़ रतन चंद्र कर, महिपत राय प्रताप राय कवि, महागुणी चरण कुंवर, प्रो़ अरविंद कुमार, रिसिंग बोर कुरकालंग, हिरबाईबेन इब्राहिम भाई लॉबी, डा़ प्रभा कुमार भानुदास मांडे,  नाडोचा पिंडिपापनहल्ली मुनिवेकंटपा, प्रो महेन्द्र पाल, डा़ नलिनी पार्थसारथी, डा़ हनमंत राव पसुपुलेटी, रमेश रधुनाथ पतंगे, वी पी अप्पूकुंटन पोतुवाल, एस आर डी प्रसाद, चिंतनपाटि वेंकटपति राजू, डा़ बंडी रामकृष्ण रेड्डी, मंगलाकांत राय, प्रो़ मनोरंजन साहू , कोटा सच्चिदानंद शास्त्री, गुरचरण सिंह, लक्ष्मण सिंह, प्रो प्रकाशचंद सूद, नैहुनुओ, एस सुब्बरामन, विश्वनाथ प्रसाद तिवारी, धनीराम टोटो, तुलाराम उप्रेती, डा़ जी वेलुच्चामी, करमा वांगचु (मरणोपरांत) और गुलाम मोहम्मद जज है।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं अन्य केन्द्रीय मंत्री मौजूद रहे। अलंकरण समारोह के बाद शाह और अन्य केंद्रीय मंत्रियों ने सुषमा स्वराज भवन, नई दिल्ली में आयोजित रात्रिभोज में पद्म पुरस्कार से सम्मानित हस्तियों से बातचीत की। पद्म पुरस्कार विजेता गुरुवार सुबह राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे तथा अमृत उद्यान ,राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री संग्रहालय भी जाएंगे। ऐलान किए गए 106 पद्म पुरस्कारों में से 06 पद्म विभूषण, 09 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री हैं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!