स्वामी चैतन्यानंद केस में नया खुलासा, 3 करीबी महिलाएं गिरफ्तार... छात्राओं को ऐसे करती थी मजबूर

Edited By Updated: 02 Oct, 2025 09:39 PM

new revelation in swami chaitanyananda case 3 close women arrested

दिल्ली पुलिस ने स्वामी चैतन्यानंद मामले में बड़े खुलासे किए हैं। जांच टीम अल्मोड़ा स्थित उस गेस्ट हाउस पहुंची, जहां पार्थसारथी छात्राओं के साथ ठहरे थे। वहां मौजूद लोगों ने पुष्टि की कि छात्राओं के साथ अनुचित गतिविधियां हुई थीं।

नेशनल डेस्क: दिल्ली पुलिस ने स्वामी चैतन्यानंद मामले में बड़े खुलासे किए हैं। जांच टीम अल्मोड़ा स्थित उस गेस्ट हाउस पहुंची, जहां पार्थसारथी छात्राओं के साथ ठहरे थे। वहां मौजूद लोगों ने पुष्टि की कि छात्राओं के साथ अनुचित गतिविधियां हुई थीं।

इस मामले में स्वामी की तीन करीबी महिलाओं- श्वेता शर्मा (एसोसिएट डीन), भावना कपिल (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) और काजल (सीनियर फैकल्टी)—को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि इन महिलाओं ने छात्राओं को धमकाने, दबाव डालने और सबूत नष्ट करने में अहम भूमिका निभाई।

पूछताछ में तीनों ने स्वीकार किया कि वे पार्थसारथी के निर्देश पर ही कार्रवाई करती थीं। छात्राओं पर अनुशासन और अन्य बहानों के माध्यम से दबाव डालना उनकी जिम्मेदारी थी। पुलिस को यह भी पता चला कि छात्राओं की योग की तस्वीरों पर पार्थसारथी ने अशोभनीय टिप्पणियां की थीं। सभी तीनों आरोपी महिलाओं ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

जांच में यह भी सामने आया कि पार्थसारथी अपने किए पर कोई अफसोस नहीं दिखा रहे थे। पुलिस ने सभी सबूत जुटा लिए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना ने स्वामी और उनके संस्थान की साख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि दिल्ली में मौजूद शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडियन मैनेजमेंट एंड रिसर्च में स्वामी का एकछत्र राज था, जहां वह गरीब घरों की लड़कियों को टार्गेट करता था। अब तक पुलिस ने 30 से अधिक छात्राओं से पूछताछ कर चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!