Edited By rajesh kumar,Updated: 08 Jan, 2022 03:26 PM

डीसीपी जसमीत सिंह ने बताया कि, स्पेशल सेल ने 6 जनवरी की शाम दिल्ली के मथुरा रोड स्थित बस स्टैंड बदरपुर के पास से अजय गुर्जर को गिरफ्तार किया था। वह दिल्ली में स्पेशल सेल के एक मामले में फिलहाल वॉन्टेड था और 4 महीने से फरार था। उक्त मामले में स्पेशल...
नेशनल डेस्क: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर अजय गुर्जर को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। उस पर हत्या और जबरन वसूली जैसे 24 से ज्यादा केस दर्ज हैं। अजय गुर्जर के अंडरवर्ल्ड के चार गैंगस्टर हाफिज बलूच, इकबाल इब्राहिम कासकर, सुभाष ठाकुर और आरिफ जान के साथ मुंबई में 11 साल से मजबूत रिश्ते हैं।
डीसीपी जसमीत सिंह ने बताया कि, स्पेशल सेल ने 6 जनवरी की शाम दिल्ली के मथुरा रोड स्थित बस स्टैंड बदरपुर के पास से अजय गुर्जर को गिरफ्तार किया था। वह दिल्ली में स्पेशल सेल के एक मामले में फिलहाल वॉन्टेड था और 4 महीने से फरार था। उक्त मामले में स्पेशल सेल ने अजय गुर्जर के साथी सतेंद्र उर्फ सत्ते को अगस्त 2021 में गिरफ्तार किया था, लेकिन गिरफ्तारी से बचने के लिए अजय गुर्जर अंडरग्राउंड हो गया था। गिरफ्तारी होने के बाद आरोपी अजय गुर्जर के पास से 5 जिंदा कारतूस के साथ .30 की एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद की गई।
24 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल
स्पेशल सेल के डीसीपी जसमीत सिंह के मुताबिक, अजय गुर्जर पहले दिल्ली, हरियाणा, यूपी, राजस्थान और मुंबई में हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली, हमला, दंगा, आपराधिक धमकी, आर्म्स एक्ट आदि सहित 24 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल है। अगस्त 2021 के महीने में दो लोगों के बीच एक ऑडियो कॉल वायरल हुआ था। इसमें गैंगस्टर सतेंद्र उर्फ सत्ते अपने सहयोगी अजय गुर्जर से विरोधी गैंग के एक सदस्य की हत्या को अंजाम देने के लिए एके-47 राइफल की व्यवस्था करने के लिए कह रहा था। 17 अगस्त 2021 को स्पेशल सेल द्वारा सतेंद्र उर्फ सत्ते की गिरफ्तारी के बाद वायरल ऑडियो कॉल में दूसरे छोर पर अजय गुर्जर का नाम कॉलर के रूप में पहचाना गया, तभी से पुलिस को उसकी तलाश थी।
जीते हैं 8 स्वर्ण पदक
अजय गुर्जर हरियाणा में पलवल जिले के तुमसारा गांव का रहने वाले है। (41 साल) का अजय एक अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी है। उसने ताइक्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर 8 स्वर्ण पदक जीते थे। । उसने वर्ष 2003 में भूटान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल भी जीता था और वर्ष 2005 में मुंबई में आयोजित एक अन्य अंतर्राष्ट्रीय ओपन चैलेंज प्रतियोगिता में 5वें स्थान पर रहा था।