'अब कराची भी भारत की रेंज में', दशहरे पर राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को दी सीधी धमकी

Edited By Updated: 02 Oct, 2025 11:35 AM

now karachi is also within india s range  rajnath singh s direct threat to pak

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयादशमी के अवसर पर पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेनाएं अब लाहौर से आगे कराची तक पाकिस्तान को नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखती हैं।

नेशनल डेस्क: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयादशमी के अवसर पर पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेनाएं अब लाहौर से आगे कराची तक पाकिस्तान को नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखती हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा कि एक सैन्य ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान ने लेह से सर क्रीक तक के इलाके में भारत की रक्षा प्रणाली (डिफेंस सिस्टम) में घुसपैठ करने की असफल कोशिश की थी।

इसके जवाब में भारतीय सेना ने अपनी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह से उजागर कर दिया। इस कार्रवाई ने पूरी दुनिया को यह स्पष्ट संदेश दिया कि भारतीय सेनाएं जब चाहे, जहां चाहे और जिस तरह से चाहे, पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुँचा सकती हैं। यह दर्शाता है कि पाकिस्तान के महत्वपूर्ण ठिकाने अब भारत की पहुँच से बाहर नहीं हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!