अयोध्या में दिवाली जैसा जश्न: रामलला की दूसरी वर्षगांठ पर उमड़ा जनसैलाब, मंदिर में शुरु हुआ अनुष्ठान

Edited By Updated: 31 Dec, 2025 11:14 AM

on 2nd anniversary of ram lalla s birth rituals began at the temple in ayodhya

अयोध्या के भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आज भक्ति और श्रद्धा का विशेष संगम देखने को मिल रहा है। भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 'प्रतिष्ठा द्वादशी' समारोह का आयोजन पूरी धार्मिक गरिमा के साथ शुरू हो गया है।...

नेशनल डेस्क: अयोध्या के भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आज भक्ति और श्रद्धा का विशेष संगम देखने को मिल रहा है। भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 'प्रतिष्ठा द्वादशी' समारोह का आयोजन पूरी धार्मिक गरिमा के साथ शुरू हो गया है। हिन्दू पंचांग के अनुसार पौष शुक्ल द्वादशी की तिथि पर आयोजित इस उत्सव में देश के दिग्गज राजनेता और आध्यात्मिक गुरु शिरकत कर रहे हैं।

धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ

राम मंदिर परिसर में सुबह से ही मंत्रोच्चार की गूँज सुनाई दे रही है। अनुष्ठान की शुरुआत गणपति पूजन और मंडल पूजन के साथ हुई। इस अवसर पर भगवान रामलला का विशेष अभिषेक और 'प्रकाटोत्सव आरती' की जा रही है। जगदगुरु मध्वाचार्य के मार्गदर्शन में 108 वैदिक विद्वान इन धार्मिक अनुष्ठानों को संपन्न करा रहे हैं।

विशिष्ट अतिथियों का आगमन

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह करीब 11:00 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। सीएम योगी स्वयं रक्षा मंत्री का स्वागत करेंगे। इसके उपरांत, राजनाथ सिंह रामलला के दर्शन करेंगे और परिसर में स्थित माँ अन्नपूर्णा मंदिर पर ध्वजारोहण करेंगे।

संतों और भक्तों का जमावड़ा

इस ऐतिहासिक आयोजन में अयोध्या के लगभग 1200 पूज्य संतों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का समापन राम मंदिर के निकास द्वार 'अंगद टीला' पर होगा, जहाँ रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रशासन ने भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए सुग्रीव पथ के जरिए आवाजाही के विशेष इंतजाम किए हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!