एक पत्नी के 15 पति... सभी पहुंच गए इंगलैंड, सच्चाई जानकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

Edited By Updated: 05 Sep, 2025 06:32 PM

one wife had 15 husbands all reached england

पंजाब में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक शख्स इंग्लैंड जाने के लिए वीजा बनवा रहा था। उसका वीजा नहीं बना, और उसे पता चला कि उसकी पत्नी के नाम पर 15 और युवक इंग्लैंड जा चुके हैं। एक इमिग्रेशन कंपनी चलाने वाले दंपति ने दस्तावेजों का गलत...

नेशनल डेस्क: पंजाब से धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स अपनी पत्नी से मिलने इंग्लैंड जाने के लिए वीजा के लिए गया, लेकिन उसका वीजा आवेदन खारिज हो गया। जब उसने इसका कारण जानने की कोशिश की, तो पता चला कि उसकी पत्नी के नाम पर 15 अन्य लोग पहले से ही इंग्लैंड जा चुके थे। इस धोखाधड़ी में एक इमिग्रेशन कंपनी चलाने वाले दंपति का हाथ था।

राजपुरा के आलमपुर निवासी भिंदर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी इंग्लैंड में रहती हैं। भिंदर अपने बेटे के साथ वहां जाना चाहते थे और उनकी पत्नी ने उनके लिए स्पॉन्सरशिप भेजी थी। उन्होंने वीजा के लिए प्रशांत और रूबी नामक एक दंपति की इमिग्रेशन कंपनी से संपर्क किया। आरोपियों ने उनसे 5 लाख 90 हजार रुपये ले लिए, लेकिन बाद में उनका वीजा दिलाने से इनकार कर दिया।

बाद में, भिंदर सिंह को पता चला कि उनकी पत्नी को इंग्लैंड में गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में पता चला कि प्रशांत और रूबी ने भिंदर सिंह और उनकी पत्नी के दस्तावेज़ों का गलत इस्तेमाल किया था। उन्होंने 15 अलग-अलग युवकों को भिंदर की पत्नी का फर्जी पति बनाकर इंग्लैंड भेज दिया। इन युवाओं ने उनकी पत्नी के दस्तावेज़ों का उपयोग करके वीजा प्राप्त किया।

इस धोखाधड़ी का नतीजा यह हुआ कि जिस महिला के दस्तावेज़ों का दुरुपयोग हुआ था, उसे इंग्लैंड में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि वह इस पूरे मामले से अनजान थी। भिंदर सिंह ने आरोपी दंपति प्रशांत और रूबी के खिलाफ राजपुरा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऐसे बनाया धोखाधड़ी का शिकार

आरोपी दंपति ने भिंदर सिंह की पत्नी के पहचान पत्र (ID proof) का इस्तेमाल कर, 15 युवकों को उनका फर्जी पति बना दिया। उन्होंने इन युवकों के लिए नकली दस्तावेज़ तैयार किए और उन्हें भिंदर सिंह की पत्नी का पति बताकर इंग्लैंड भेजा। इस तरह, हर युवक ने अपनी फाइल में भिंदर की पत्नी का नाम अपनी पत्नी के रूप में दर्ज कराया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!